Old Chair Auctioned for 16 lakh : अकसर इस तरह की खबरें सामने आती रहती हैं, जिनमें कोई सस्ती, मगर एंटीक चीज, बहुत अधिक कीमत पर बिकती है। जैसे कि लोग अकसर पुरानी करेंसी का कोई नोट या सिक्का बेच कर मालामाल बन जाते हैं। इसी तरह कई पुरानी मूर्तियों की कीमत भी बहुत अधिक होती है। अब इसी कड़ी में एक पुरानी कुर्सी के काफी अधिक कीमत पर बिकने की रिपोर्ट सामने आई है।
500 रु की कुर्सी बिकी 16 लाख रु में
कुछ समय पहले एक महिला ने एक कबाड़ की दुकान से एक कुर्सी खरीदी। उसने इस कुर्सी को सिर्फ 5 पाउंड या करीब 500 रु में खरीदा। लकड़ी की ये कुर्सी इसी साल नीलाम की गयी। नीलामी में इसे बहुत मोटी रकम में खरीदा गया। नीलामी में यह 16,250 पाउंड यानी करीब 16.4 लाख रुपये में बिकी।
ब्रिटेन का है मामला
ये मामला ब्रिटेन का है। वहां एक महिला ने ईस्ट ससेक्स के ब्राइटन में एक दुकान से इस कुर्सी को खरीदा था। पर उसे भी नहीं पता था कि ये कुर्सी एक मूल्यवान डिजाइन वाली कुर्सी है। उसका एक मूल्यांकक (वैल्यू लगाने वाला) से संपर्क हुआ। उससे पता चला कि वे कुर्सी ऑस्ट्रिया के विएना में 20वीं सदी के शुरुआती समय में बनाई गयी थी। इसे अवंत-गार्डे आर्ट स्कूल में बनाया गया था।
1902 की है कुर्सी
कुर्सी को 1902 में मशहूर ऑस्ट्रियाई पेंटर कोलोमन मोजर ने डिजाइन किया था। मोजर वियना सेकेशन मूवमेंट के एक कलाकार थे, जिन्होंने पारंपरिक कलात्मक शैलियों को खारिज कर दिया था। ये कुर्सी 18वीं शताब्दी की पारंपरिक लैडर-बैक कुर्सी की आधुनिक पुनर्व्याख्या (नये तरीके से पेश करना) है। कुर्सी में डेकोरेटिव एलीमेंट सीट पर चेकरबोर्ड जैसा ग्रिड है।
किसने खरीदी कुर्सी
कुर्सी स्टैनस्टेड माउंटफिचेट, एसेक्स के स्वॉर्डर्स नीलामियों में बिक्री के लिए रखी गयी। ऑस्ट्रिया के एक डीलर ने फोन पर इस कुर्सी को 16,250 पाउंड (16.4 लाख रुपये) में खरीदा। बात दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार जॉन ब्लैक, जो कि स्वॉर्डर्स के एक विशेषज्ञ हैं, ने सबसे पहले कुर्सी को महत्व दिया था। उन्होंने इसकी बिक्री पर खुशी जताई। वे यह जानकर भी विशेष रूप से प्रसन्न हैं कि यह कुर्सी ऑस्ट्रिया वापस जा रही है। विक्रेता भी रोमांचित है।
विक्रेता ने रिसर्च की
इस कुर्सी को बेचने के लिए कुछ रिसर्च की। मगर उन्हें यह सुनिश्चित नहीं था कि एट्रिब्यूशन सही है। इसलिए ब्लैक ने फैसला किया कि इसे जानने का सबसे अच्छा तरीका वियना सेकेशन मूवमेंट के विशेषज्ञ डॉ क्रिश्चियन विट-डोरिंग से बात करना सही है। उन्होंने एट्रिब्यूशन की पुष्टि की। एक ऐसा ही चाइनीज फूलदान काफी अधिक कीमत पर बिका है। ये चाइनीज फूलदान वैसे तो मात्र 1.6 लाख रु का था, मगर नीलामी में इसे 62 करोड़ रु में बेचा गया। एक असामान्य और बिल्कुल आश्चर्यजनक करने वाली घटना में, एक चीनी फूलदान, जिसकी कीमत 2,000 डॉलर से कम थी (करीब 1.6 लाख रु), वो लगभग 9 मिलियन डॉलर (90 लाख डॉलर या 62 करोड़ रु) में बेचा गया। ऑक्शन हाउस की आधिकारिक वेबसाइट ने इस फूलदान को "बड़े तियानक्यूपिंग चीनी मिट्टी के बरतन और पॉलीक्रोम तामचीनी फूलदान के रूप में परिभाषित किया।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
