नई दिल्ली, अगस्त 30। कुछ पुरानी चीजें अकसर समय के समय और अधिक वैल्यू वाली हो जाती हैं। अकसर इन चीजों की बोली लगती है। ऐसी ही एक कार है, जो हाल ही में नीलामी में बिकी। ये कार 37 साल पुरानी रही, जबकि इसे करोड़ों रु में खरीदा गया। आप सोच रहे होंगे कि भला इतनी पुरानी को क्यों कोई करोड़ों रु में खरीदेगा, तो बता दें कि ये कार 1980 के दशक में राजकुमारी डायना द्वारा इस्तेमाल की गयी थी। ये है फोर्ड एस्कॉर्ट कार, जो नीलामी में काफी ऊंची कीमत पर बिकी है।
कहां हुई नीलामी
जिस नीलामी में राजकुमारी डायना की कार बिकी है वो लंदन में आयोजित हुई। एक ब्रिटिश नागरिक ने 7,64,000 डॉलर में कार को खरीदा, जो भारतीय मुद्रा में करीब 6.06 करोड़ रुपये बनते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोर्ड एस्कॉर्ट ब्लैक आरएस टर्बो कार को राजकुमारी डायना ने अगस्त 1985 से मई 1988 तक यूज किया। अब एक खरीदार ने इस कार को बोली लगाकर अपना बना लिया।
बहुत पसंद थी कार
ये कार राजकुमारी डायना के कारण ही इतनी महंगी बिकी। वरना पिछले साल एक अन्य फोर्ड एस्कॉर्ट बिकी थी। मगर नीलामी में केवल 61,100 रुपये मिले थे। डायना इस कार की को बहुत पसंद करती थीं। क्लासिस कार ऑक्शन हाउस के अनुसार उस यूके के खरीदार के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, जिसने ये कार खरीदी है। यह क्लासिक कार सफेद रंग की होती थी। मगर ये और आकर्षक दिखे इसलिए इसे ब्लैक रंग में पेश किया गया था।
कब करती थीं डायना इस्तेमाल
इस कार का इस्तेमाल अकसर राजकुमारी अचानक बने सैर के प्लान के लिए करती थीं। कार को अक्सर लंदन के चेल्सी और केंसिंग्टन इलाके में देखा जाता था। उस समय ये कार डायना के पास थी। ये दौर था 1985 और 1988 के बीच का। जानकारी के अनुसार राजकुमारी के पास एक से एक शानदार कार थी, मगर फोर्ड की इस छोटी कार में सफर करना ज्यादा पसंद करती थीं।
सड़क दुर्घटना की शिकार
राजकुमारी डायना ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू थीं। 31 अगस्त 1997 को एक सड़क दुर्घटना में उनका देहांत हो गया था। उनकी आयु तब महज 36 साल की थी। इतनी कम उम्र में भी वो दुनिया भर में काफी मशहूर हो गयी थीं। बेबाक नज़रिए के साथ साथ शाही परंपराओं को तोड़ कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली थी। इन चीजों के चलते वो सुर्खियों में रहीं। लंदन के बाहर दुनिया भर में उनके फैन थे।
काफी सिक्योर थी ये कार
यह कार उन नियमों के हिसाब से आज भी काफी सेफ है, जो इस समय चलन में हैं। तब फोर्ड ने इस कार में सुरक्षा के लिए कई खास चीजें शामिल की थीं। इनमें सुरक्षा अधिकारी के लिए दूसरा रियर-व्यू मिरर शामिल है। असल में उस दौर में ब्रिटेन के बड़े शहरों में आईआरए के कुछ खतरनाक अभियान चल रहे थे। इसलिए राजकुमारी की सेफ्टी के मद्देनजर ये कार तैयार हुई। तब फोर्ड के पीआर विभाग ने एक ब्लैक आरएस टर्बो बनाने के आइडिया की पेशकश की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications