Women's Day 2025 Gender Investing Gap: आज के समय में महिलाएं हर सेक्टर में अपनी पहचान बना रहीं हैं। शहर के लेकर गांव तक महिलाएं नौकरी या बिजनेस करके बढ़िया पैसे कमा रही है लेकिन अच्छी कमाई करने के बावजूद महिलाएं पैसे इन्वेस्ट करने में रुझान कम रखती है। LXME के एक रिसर्च के मुताबिक, भारत में करीब 33% महिलाएं बिल्कुल भी निवेश नहीं करती हैं और 22% को निवेश से जुड़ी जानकारी नहीं है।
महिलाएं कम निवेश क्यों करती हैं और इसके पीछे कौन-कौन से फैक्टर्स हैं? इसे समझने के लिए Goodreturns Hindi ने वूमन ऑन वेल्थ की को-फाउंडर और फाइनेंशियल कोच प्रियंका भाटिया से बात की।
1. महिलाओं के कम निवेश करने के पीछे कौन-कौन से प्रमुख फैक्टर्स जिम्मेदार हैं?
फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट होने के बावजूद महिलाएं पैसे इन्वेस्ट करने में घबराती है। इसके पीछे कुछ अहम फैक्टर्स है। जैसे महिलाओं में फाइनेंशियल एजुकेशन न होना। फाइनेंस से जुड़ी चर्चाओं में महिलाएं एक्टिव तरह से शामिल नहीं होतीं, जिसके कारण उनकी निवेश से जुड़ी जागरूकता कम होती है।

छोटी उम्र से ही महिलाओं को बचत करने के लिए सीखाया जाता है न कि पैसे बढ़ाने और पैसों का निवेश करने के बारे में। अक्सर पैसों को निवेश करना 'पुरुषों का काम' माना जाता है। करियर, परिवार और घर की जिम्मेदारियों को संभालने के कारण फाइनेंशियल प्लानिंग करने के लिए बहुत कम समय बचता है। इसके अलावा कई महिलाएं इन्वेस्टमेंट के लिए अपने पति, पिता या फिर भाईयों पर निर्भर होती है।
2. क्या महिलाएं निवेश से जुड़ा जोखिम अधिक महसूस करती हैं, और अगर हां, तो इसका क्या इसका कोई सॉल्यूशन हो सकता है?
ज्यादातर महिलाएं इन्वेस्टमेंट को जोखिम भरा मानती हैं। हालांकि, रिसर्च से पता चलता है कि जब महिलाएं निवेश करती हैं, तो वे पुरुषों की तुलना में अधिक अनुशासित और धैर्यवान होती हैं। साथ ही, लंबे समय में बेहतर रिटर्न हासिल करती है। इन्वेस्टमेंट से जुड़े डर को दूर करने के लिए फाइनेंशियल लिटरेसी जरूरी है। इसके अलावा महिलाएं एसआईपी और इंडेक्स फंड जैसे कम रिस्क-ऑप्शन से निवेश की शुरुआत कर सकती हैं। कॉम्यूनिटी लर्निंग से भी महिलाएं निवेश करने का तरीका सीख सकती हैं।
3. महिलाओं के लिए कौन-कौन से निवेश के ऑप्शन बेहतर हैं?
महिलाओं के लिए निवेश के कई सारे ऑप्शन हैं। लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन के लिए म्यूचुअल फंड और एसआईपी एक अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा लो कॉस्ट और पैसिव इन्वेटिंग के लिए इंडेक्स फंड और ईटीएफ का ऑप्शन भी है। स्टॉक की बात करें तो महिलाएं हाई रिटर्न के लिए सीधे इक्विटी में निवेश कर सकती है लेकिन इसके लिए फाइनेंशियल एजुकेशन होना जरूरी है।
फिक्स डिपॉजिट और डेब्ट फंड में निवेश करके महिलाएं इमरजेंसी फंड तैयार कर सकती हैं। लॉन्ग टर्म असेट बनाने के लिए रियल एस्टेट में भी इन्वेस्टमेंट करने का ऑप्शन मिलता है। पारंपरिक रूप से महिलाएं सोने में निवेश करती आई हैं लेकिन फिजिकल गोल्ड के अलावा डिजिटल गोल्ड जैसे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) या गोल्ड ईटीएफ में निवेश किया जा सकता है।
4. पारंपरिक फाइनेंशियल निवेश करने की सोच (जैसे-सिर्फ सोने में निवेश करना) और सामाज की सोच ने महिलाओं के निवेश से जुड़े फैसलों को कैसे प्रभावित किया है?
कई पीढ़ियों से महिलाओं को स्टॉक या म्यूचुअल फंड जैसे वेल्थ बिलडिंग एसेट के बजाय सोने और पैसों की बचत करने के लिए कहा गया है। सोना वैल्युएबल है लेकिन महंगाई को मात देने लिए ये काफी नहीं है।
महिलाओं को अक्सर 'फाइनेंशियल डिसिजन लेने वालों' के बजाय 'देखभाल करने वाली' के रूप में देखा जाता है, जिससे वह फाइनेंशियल जिम्मेदारी लेने में झिझकती हैं। इसके अलावा कम महिला निवेशक हैं जिनके बारे में महिलाओं को जानकारी हो, इस वजह से भी महिलाएं जोखिम भरे निवेश करने से कतराती हैं लेकिन अब इस पैटर्न को तोड़ने का समय आ गया है। रिस्क और रिटर्न को बैलेंस करके फाइनेंशियल ग्रोथ महिलाओं के लिए जरूरी बन चुकी है।
5. निवेश के प्रति महिलाओं का नजरिया बदलने के लिए फाइनेंशियल एजुकेशन और उनके सशक्तिकरण से किस तरह बदलाव आ सकता है?
ज्ञान और फाइनेंशियल एजुकेशन एक पॉवर की तरह काम करता है और ये जेंडर इन्वेस्टिंग गैप को कम कर सकता है। महिलाएं पैसों को निवेश करने के तरीके को समझकर कॉन्फिडेंट महसूस कर सकती हैं। इसके अलावा पैसों की सही समझ होने पर वह अपने परिवार वालों पर निर्भर होकर फाइनेंशियल डिसिजन नहीं लेंगी।
फाइनेंशियल लिटरेसी होने पर महिलाएं अपने भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षित भी कर सकती हैं। अब समय आ गया है कि महिलाएं आगे आएं, कंट्रोल अपने हाथ में लें और पैसों को निवेश करें क्योंकि फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट ऑप्शन नहीं है, यह सभी के लिए जरूरी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications