
New financial year : नया वित्तीय वर्ष 2023-24 कल यानी 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है। नया वित्तीय वर्ष अपने साथ कई नए बदलाव लेकर आएगा। कल यानी 1 अप्रैल 2023 से सुनार केवल 6 डिजिट वाले हॉलमार्क सोने के जेवर को ही बेचेंगे। साथ ही महिलाओं को अधिक ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही कल से कई और बदलाव होने वाले है, तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।

शुरू होगी महिला सम्मान योजना
बजट में महिला सम्मान सेविंग सर्टीफिकेट योजना लॉन्च की गई है। इस योजना में 7.5 प्रतिशत की ब्याज की दर के साथ लॉन्च की गई है। इस योजना यानी महिला सम्मान सेविंग सर्टीफिकेट योजना में दो साल तक अधिकतम 2 लाख रु का निवेश कर सकेगी। दो लाख रु की योजना से दो साल में 32 हजार रु का लाभ होगा।
मिलेगा नया टैक्स रिजीम
कल आयकर दाता को नया टैक्स रिजीम मिल जाएगा। जो लोग नया टैक्स सिस्टम का चयन करते है, तो फिर ऐसे लोगों के लिए रिबेट की सीमा को 5 लाख रु से बढ़ाकर 7 लाख रु कर दी गई है। इतना ही नहीं बजट में सैलरीड क्लास वालों को एक और राहत दी गई है। नए टैक्स सिस्टम में 50 हजार रु का स्टैंडर्ड डिडक्शन को भी शामिल किया गया है। इसका मतलब यह है कि 7.5 लाख रु तक की सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वही, को पुरानी टैक्स रिजीम है। इसमें टैक्स की दर पहले की तरह ही है।

कल से नए नियम के तहत 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा
1 अप्रैल से यानी कल से आधार कार्ड में जिस तरह 12 अंकों का कोड होता है। उसी तरह सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसको हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर कहते है।
सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स और योजना में अधिक निवेश
सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम में निवेश की सीमा को 15 लाख रु से बढ़कर 30 लाख रु कर दी गई है। सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम में 8 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा अब जो मंथली इनकम स्कीम है। इस स्कीम में सीनियर सिटीजन अधिकतम 9 लाख रु का निवेश कर सकते हैं और सयुक्त खाते में 15 लाख जमा कर सकते है। अगर हम इस स्कीम में ब्याज की बात करते है, तो फिर इस योजना में वार्षिक 7.1 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
महंगा हो जायेगा सोना खरीदना
बजट में सोने और इमिटेशन ज्वेलरी पर सीमा शुल्क को बढ़ा दिया गया है। इस सीमा शुल्क को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। वही, अगर हम चांदी की बात करते है, तो फिर इसमें 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का ऐलान किया था। 1 अप्रैल 2023 से यह नया टैक्स सिस्टम लागू होगा। इससे सोना और चांदी की कीमत बढ़ सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications