आज का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास है आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है जो हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) महिलाओं के लिए खास स्कीम लेकर आया है।
नई दिल्ली: आज का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास है आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है जो हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) महिलाओं के लिए खास स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम के तहत किसी भी महिला के लिए गिफ्ट के तौर पर उनके रिश्तेदार महिला शक्ति सेविंग्स अकाउंट खुलवा सकते हैं। तो अगर आप भी अपने किसी खास महिला मां, वाइफ, बेटी, बहन या किसी मित्र को कुछ गिफ्ट देने का सोच रहे तो ये खबर जरुर पढ़ें। International Women's Day 2021: महिलाएं घर बैठे इन टॉप 11 तरीकों से ऐसे कर सकती है मोटी कमाई

महिलाओं को बैंक दे रहा है खास सुविधा
सार्वजनिक क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े कर्जदाता बैंक ऑफ बड़ौदा महिला कस्टमर के लिए स्पेशल ऑफर पेश कर रहा है। बैंक के इस खाते का नाम बैंक ऑफ बड़ौदा महिला शक्ति सेविंग अकाउंट है। बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, महिला ग्राहक अगर महिला शक्ति सेविंग अकाउंट खुलवाती हैं, तो उन्हें खाता खुलवाने के समय प्लेटिनम कार्ड के साथ 2 लाख रुपये के पर्सनल इंश्योरेंस का भी लाभ दिया जाता है। बैंक अपने महिला कस्टमर्स से इस अकाउंट को ओपन कराने पर बाद में लिए गए पर्सनल लोन पर कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लेता है। इसके साथ ही महिला ग्राहक अगर लॉकर की सुविधा लेती हैं, तो बैंक उन्हें सालाना रेंट में भी छूट देती है। खास बात तो यह है कि उन्हें कम ब्याज पर टूव्हीलर्स वाहन और एजुकेशन लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही, ब्यूटी, लाइफस्टाइल और ग्रॉसरीज पर आकर्षक ऑफर भी मिलते हैं।
खाते में मिनिमम अमाउंट कितना रखना जरुरी
अगर आप महिला है तो आपको बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा महिला शक्ति सेविंग अकाउंट के तहत महानगरों और शहरों की महिलाओं को अपने खाते में कम से कम प्रत्येक तिमाही के दौरान 300 रुपये रखने होंगे। इसके साथ ही, ग्रामीण अर्द्धशहरी इलाकों की महिलाओं को प्रत्येक तिमाही के दौरान अपने खाते में कम से कम 150 रुपये रखना होगा।
डेबिट कार्ड चार्जेस
इसके साथ ही, बैंक ऑफ बड़ौदा की महिला ग्राहकों को पहले साल के लिए मुफ्त में डेबिट कार्ड मिलेगा। इसके बाद 150 रुपये प्रति वर्ष देने होंगे। दूसरे बैंक के एटीएम से लेनदेन (भारत) : 6 केन्द्रों (मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद) पर 1 महीने में 3 लेनदेन निःशुल्क (वित्तीय और गैर वित्तीय दोनों) होगा। इसके बाद प्रत्येक लेनदेन पर 20 रुपये वसूल किया जाएगा। दूसरे केंद्रों पर (इन 6 केंद्रों को छोड़कर) 1 महीने में 5 लेनदेन मुफ्त होंगे। इसके बाद 20 रुपये प्रति लेनदेन वसूल किया जाएगा। पिन जेनरेशन पर प्रति रीजेनरेशन 150 वसूला जाएगा।
महिलाओं को मिलती हैं ये खास सुविधाएं
- महिलाओं को सालाना लॉकर किराये के शुल्क पर 25% की छूट मिलेती है।
- 70 साल की उम्र तक मुफ्त में 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। यह दुर्घटना से पूर्व विगत 45 दिनों में किसी भी माध्यम से कोई वित्तीय या गैर-वित्तीय लेन देन किए जाने एवं एनपीसीआई दिशानिर्देशों के अनुरूप परिवर्तन के अधीन है।
- खाता खुलवाने के बाद अगले 1 साल के लिए मुफ्त एसएमएस की सुविधा
- टू व्हीलर लोन पर ब्याज दर पर 0.25% की छूट। जबकि ऑटो लोन और मॉर्गेज लोन के लिए प्रोसेसिंग चार्जेस में 25% की छूट मिलेगी।
- पर्सनल लोन के प्रोसेसिंग चार्ज में 100% की छूट मिलेगी।
- ग्राहकों के अनुरोध पर 50,000 रुपये से अधिक की जमाराशि पर रु 10,000 के गुणकों में 181 दिनों के लिए स्वीप सुविधा मिलती है।
- ट्रैवल / गिफ्ट्स कार्ड के शुल्क पर 25% की छूट मिलेगी।
- पहले साल डीमैट खाते के वार्षिक रखरखाव प्रभारों यानी एएमसी चार्जेस बिल्कुल खत्म कर दिए गए है।
- बैंक ऑफ बड़ौदा ईजी क्रेडिट कार्ड के लिए कोई ज्वाइनिंग फीस नहीं लगेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications