UP Govt : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार बिजनेस में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य में पहली बार प्रस्तावित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में हर जिले से 4 उद्यमियों को शामिल किया जाएगा। इनमें 2 महिला उद्यमियों को प्राथमिकता पर शामिल करने को कहा गया है।
21 सितंबर से 25 सितंबर तक उत्तर प्रदेश सरकार इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन कर रही है। यह यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो लगभग 50,000 वर्ग मीटर में होगा। ऐसे महिला उद्यमी और नए उद्यमी जिन्होंने पिछले 3 से 4 साल में अपना बिजनेस शुरू किया है। उन्हें रियायती दर पर भाग लेने का मौका मिलेगा।

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से बताया गया है कि शो में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन के जरिए से 400 विदेशी खरीददार भी आमंत्रित किए जाएंगे। राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी हैं। हर साल 21 सितंबर से 25 सितंबर के बीच यह ट्रेड शो कराने की सहमति बनी है।
अगर हम इस ट्रेड शो के फायदे की बात करें तो इस ट्रेड शो में राज्य के उत्पादों की इंटरनेशनल मार्केट में पहुंच काफी आसान होगी। इसके साथ ही नए उद्यमियों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को प्रोत्साहन मिलेगा।
ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के व्यंजनों के स्टॉल भी लगेंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास मिशन और कौशल विकास मिशन भी इस ट्रेड शो का हिस्सा बनेंगे।
जीआईएस की तर्ज पर ट्रेड शो के संचालन के लिए पोर्टल भी बनेगा। इसमें फ्यूचर पार्टनरशिप के लिए प्लेटफार्म को उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया है। इस ट्रेड शो में सरकार के सभी विभागों को शामिल होने के लिए भी कहा गया है।
सरकार इस ट्रेड ग्लोबल स्तर पर पहचान देना चाहती है। इसके लिए सभी विदेशी दूतावासों को जानकारी देने का निर्णय हुआ है। इसके साथ ही राजदूतों को आमंत्रित करने का फैसला निर्णय हुआ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications