नई दिल्ली, जुलाई 31। कभी-कभी लोग अपनी गलती से किस्मत का फायदा नहीं उठा पाते। मगर कुछ लोग मौके को किसी भी सूरत हाथ से नहीं जाने देते। कभी कभी कुछ लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि मौका उनके हाथ से निकलने वाला होता है, मगर वे समय रहते उसे भुना लेते हैं। ये सब किस्मत के खेल हैं। एक ऐसी ही घटना जर्मनी की एक महिला के साथ हुई। जर्मनी की एक महिला ने 1.20 यूरो यानी करीब 106 रु में एक लॉटरी का टिकट खरीदा था। उसने इस टिकट में एक मोटा इनाम भी जीता। मगर महिला के साथ के अजीब घटना घटी। आगे जानिए पूरी कहानी।
क्या है पूरा मामला
लॉटरी अधिकारियों का कहना है कि जर्मनी में एक महिला ने अपने पर्स में हफ्तों तक अनजाने में एक इनामी लॉटरी टिकट रखा। इस महिला को यह पता ही नहीं था कि ये लॉटरी टिकट 3.3 करोड़ यूरो या 3.9 करोड़ डॉलर का है। ये वो रकम थी, जो यह महिला खुद जीती थी। बता दें कि इतनी राशि भारतीय मुद्रा में 290 करोड़ रु से अधिक है।
कब जीता था इनाम
जर्मनी की लॉटरी सर्विस लोट्टो बायर्न ने बीते बुधवार को कहा कि 45 वर्षीय महिला 9 जून को निकले लॉटरी ड्रॉ की एकमात्र विजेता थी। इस महिला ने जर्मन लॉटरी टिकट पर सातों फील्ड्स का सही अनुमान लगाया था। महिला ने अपनी पहचान जाहिर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस महिला ने कहा कि मुझे अभी भी यह सोचकर चक्कर आता है कि कई हफ्तों तक मैंने लापरवाही से 3.3 करोड़ यूरो अपने पर्स में रखे हैं।
परिवार के लिए है काफी
ये महिला एक बच्चे की माँ हैं। उन्होंने 1.20 यूरो के लॉटरी टिकट पर रेंडम नंबर चुने थे और फिर लॉटरी में दोबारा किस्मत आजमाने की योजना नहीं बना रही थी। मगर उन्हें इसी अंतिम बार में इतना तगड़ा इनाम लगा। वे इस पर कहती हैं कि ये जीत मेरे पति, मेरी बेटी और मेरे लिए पर्याप्त से अधिक है। उन्होंने कहा कि वह स्वस्थ जीवन जीने और पर्यावरण के लिए और अधिक करने के लिए अपने पैसे का उपयोग करने की योजना बना रही हैं।
6 हफ्ते अपने रखा इनामी टिकट
इस महिला ने करीब हफ्तों तक इस इनामी लॉटरी टिकट को अपने पास रखा। इससे पहले अमेरिका में मुनरो काउंटी की एक महिला की किस्मत तब चमक गई जब उसने मिशिगन लॉटरी के केनो में किस्मत आजमाने का फैसला लिया। इस महिला को पहली बार में ही 250,000 डॉलर यानी करीब 2 करोड़ रु का इनाम लगा। इनाम जीतने वाली महिला ने अपना नाम नहीं जाहिर किया था।
पति की जगह खुद लिया टिकट
महिला के अनुसार उनके पति ने केनो खरीदना बंद कर दिया था। उन्होंने पहले कभी नहीं टिकट नहीं लिया था, लेकिन उनके पास कुछ डॉलर थे, इसलिए उन्होंने भी टिकट खरीदने का फैसला किया। उन्होंने जन्मदिन, बच्चों की उम्र आदि से बने नंबरों को मिला कर एक सेट चुना और अपना टिकट लिया। इसी टिकट ने उन्हें जैकपॉट का इनाम जितवाया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications