नयी दिल्ली। बिजनेस शुरू करने के लिए क्या चाहिए? आप जवाब शायद होगा पैसा। मगर पैसे से ज्यादा एक बढ़िया आइडिया जरूरी है। दूसरी चीज है लगन और टिके रहने की हिम्मत। हो सकता है बिजनेस में आपको बहुत जल्दी कामयाबी न मिले। इसलिए टिके रहना बहुत जरूरी है। अगर आपका आइडिया अच्छा है तो देर या सवेर आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। ऐसी ही मिसाल कायम की है एक महिला ने, जो फूलों का बिजनेस करती हैं। धीरे-धीरे उनका बिजनेस काफी ऊपर पहुंच चुका है।
शुरू की फूलों की खेती
खेती शब्द सुन कर आपको लगेगा कि ये पुरुषों का काम है। मगर मध्य प्रदेश की 31 वर्षीय महिला पूजा सैनी ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। पूजा ने मैरीगोल्ड (गेंदे का फूल) की खेती शुरू की। उन्होंने 5 साल पहले 2016 में मैरीगोल्ड की खेती शुरू की थी। असल में मैरीगोल्ड फूलों का इस्तेमाल मंदिर या किसी भी खुशी के मौके पर किया जाता है।
कितनी जमीन पर हो रही खेती
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार पूजा ने 5 साल पहले काफी कम जमीन पर मैरीगोल्ड की खेती शुरू की थी। धीरे-धीरे उन्होंने खेती का दायरा बढ़ाया और अब वे 20 कनाल (8 कनाल = 1 एकड़) यानी करीब ढाई एकड़ में मैरीगोल्ड की खेती कर रही हैं। इसके साथ ही उनकी कमाई भी काफी तगड़ी हो गयी है। अब जानते हैं कितनी पढ़ाई की है पूजा ने।
पोस्ट ग्रेजुएट हैं पूजा
पूजा पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके बाद उन्होंने नौकरी की। मगर नौकरी उनके लिए आसान नहीं रही। इसलिए उन्होंने शादी के बाद बच्चों की देखभाल के लिए अपने बिजनेस की तरफ कदम बढ़ाया। जहां तक फूलों की बिक्री का सवाल है तो उन्हें इसके लिए कहीं आना-जाना नहीं पड़ता। बल्कि उन्हें अपने मोबाइल पर ही ऑर्डर मिल जाते हैं। यहीं से उनका बिजनेस चलता है। लॉकडाउन में एक तरफ जहां बाकी इंडस्ट्रीज पर काफी असर पड़ा, मगर उनके फूलों का बिजनेस चलता रहा।
कहां से ली खेती की जानकारी
पूजा ने मैरीगोल्ड फूलों की खेती की सारी जानकारी ऑनलाइन ही ली। कुछ जानकारी उन्होंने किताबों से हासिल की। इनमें दवाई का छिड़काव, बीजों की किस्में और बीज की खरीदारी जैसे अहम स्टेप्स शामिल हैं। किताबों और ऑनलाइन जानकारी लेने के बाद पूजा ने फूलों की खेती की शुरू की। अब वे एक कामयाब किसान हैं।
किराये की जमीन पर शुरुआत की थी
अगर आप फूलों का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो किराये पर जमीन लेकर भी ये काम किया जा सकता है। पूजा ने भी किराये पर ही जमीन लेकर मैरीगोल्ड फूलों की खेती शुरू की थी। उन्होंने कोई सरकारी मदद भी नहीं ली। मैरीगोल्ड फूलों की एक खासियत ये है कि इन्हें अधिक पानी की जरूरत नहीं होती। बस होती खास बीजों की और समय-समय पर दवाई के छिड़काव की। इससे आपकी फसल अच्छी होगी और मुनाफा भी बढ़िया होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications