नई दिल्ली, अगस्त 17। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने एक नया सर्कुलर जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब सरकारी सब्सिडी का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनका आधार कार्ड बना हुआ है। सरकार सब्सिडी को सही व्यक्ति तक पहुचाने के लिए यह कदम उठा रही है। आधार सभी सरकारी योजनाओं के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन गया है।
आधार कार्ड बनवाना है जरूरी
अगर आप सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ हमेशा पाते रहना चाहते है तो और अभी तक आपने आधार कार्ड नहीं बनवाया है, तो फिर आपकी मुश्किले बढ़ने वाली हैं। दरअसल, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक सर्कुलर जारी कर के यह साफ कह दिया है कि, सब्सिडी संबंधित लाभ पाने के लिए आधार या फिर आधार पंजिकरण का स्लिप होना जरूरी है।
नियमों में हुआ है बदलाव
यूआईडीएआई ने यह सर्कुलर सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों के लिए जारी किया है। सर्कुलर में आधार के लिए निर्धारित नियमों को सख्त करने की बात कही गई है। मंत्रालय और सरकारों को सुनिश्चित करना चाहिए कि सिर्फ आधार रखने वाले नागरिकों को ही सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ मिलना चाहिए। अभी तक आधार न होने पर अन्य पहचान पत्र का प्रयोग करके योजनाओं और सब्सिडी का लाभ मिल जाता था।
सरकार की मंशा है कि सब्सिडी में पार्दशिता लाया जाए, इसिलिए सरकार सभी योजनाओं को आधार से जोड़ने के पहल पर काम कर रही है। यूआईएडीआई के इस फैसले के बाद सब्सिडी में धांधली पर लगाम लग सकेगा।
एनरोलमेंट स्लीप का होना है जरूरी
सर्कुलर में साफतौर पर बताया गया है कि आधार अधिनियम-7 के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के पास आधार नंबर नहीं है तो उसे तत्काल इसके लिए आवेदन करना चाहिए। आधार के लिए अप्लाई करने पर एक एनरॉलमेंट स्लीप की मदद से सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। अब अन्य पहचान पत्र की मदद से सब्सिडी नहीं मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications