केंद्र सरकार के पेंशनरों को लेकर बड़ी खबर है। यूआईडीएआई पोस्ट ऑफिस में लगी आधार किट का इस्तेमाल पेंशनरों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट करने के लिए राजी हो गया है।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के पेंशनरों को लेकर बड़ी खबर है। यूआईडीएआई पोस्ट ऑफिस में लगी आधार किट का इस्तेमाल पेंशनरों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट करने के लिए राजी हो गया है। मालूम हो कि इससे केंद्र सरकार के 58 लाख से अधिक पेंशनरों को फायदा होगा। वे पास के डाकघर में जाकर आधार किट की मदद से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट कर पाएंगे। हालांकि अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इसका फैसला केंद्र सरकार के पर्सनल विभाग और डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट के सेक्रेटरी की बैठक में हुआ। वहीं बैठक में कहा गया कि पेंशनरों को अगर यह सुविधा दी जाती है तो इससे उन्हें काफी सहूलियत होगी।

आधार एनरोलमेंट किट के जरिए लाइफ सर्टिफिकेट दे सकेंगे
बता दें कि यूआईडीएआई से इस बारे में राय मांगी गई थी। यूआईडीएआई ने पोस्ट ऑफिस में लगी आधार एनरोलमेंट किट (एईके) के इस्तेमाल की तुरंत इजाजत दे दी है। इससे पेंशनर देशभर में किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर आधार एनरोलमेंट किट के जरिए लाइफ सर्टिफिकेट दे पाएंगे। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने सभी पोस्ट ऑफिस में जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही यह व्यावहारिकता भी जांचने को कहा है कि एक मशीन में आधार और जीवन प्रमाण एकसाथ काम करेंगे या नहीं।
जल्द घर से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का प्रोसेस होगा शुरू
आपको बता दें कि सरकार ऐसी व्यवस्था इसलिए कर रही है क्योंकि लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि पेंशनर बैंक में अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने आते हैं लेकिन बैंक उसे पेंशन दफ्तर में फॉरवर्ड नहीं करते। इससे पेंशनर की पेंशन रुक जाती थी। फिर उसे पेंशन विभाग के चक्कर काटने पड़ते थे। ऐसे पेंशनरों की तादाद लाखों में थी। इसके लिए आरबीआई और फाइनेंस मिनिस्ट्री ने समय-समय पर सर्कुलर जारी कर बैंकों और पेंशन विभाग को खबरदार किया था। अब घर से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का प्रोसेस शुरू होने से पेंशनरों की यह दिक्कत खत्म हो जाएगी। उनकी पेंशन नहीं रुकेगी।
पेंशनरों को किया जाएगा जागरूक
इसके साथ ही सरकार ने पेंशनरों के लिए Ease of Living मुहिम शुरू की है। इसके तहत बैंकों से कहा गया है कि उन्हें हर साल 1 दिसंबर को ऐसे पेंशनरों की लिस्ट तैयार करनी होगी जो 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट नहीं दे पाए हैं। इसके बाद उन छूटे हुए पेंशनर को एसएमएस/ इमेल के जरिए जागरूक कि जाएगी ताकि सर्टिफिकेट देने के लिए कहना होगा ताकि उनकी पेंशन न रुके। बैंक उनके घर पर किसी बैंक कर्मचारी को भेजकर भी सर्टिफिकेट ले सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
