नई दिल्ली, मार्च 24। हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड यानी एचडीआईएल इस समय दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। मगर बावजूद इसके कंपनी के शेयर को मानो पंख लग गए हैं। इसका शेयर रॉकेट बन गया है। महीने भर में एचडीआईएल का शेयर करीब करीब दोगुना हो गया है। इस तेजी के पीछे का कारण क्या है वो हम आपको बताते हैं। दरअसल गौतम अडानी के अडानी समूह ने भी इस कंपनी को खरीदने में रुचि दिखाई है। इसी कारण शेयर के भाव में तेजी जारी है। आगे जानिए बाकी डिटेल।
24 दिन में पैसा डबल
28 फरवरी को एचडीआईएल का शेयर 4.15 रु पर था, जबकि आज यह 8.50 रु पर बंद हुआ। यानी 24 दिनों में शेयर का भाव दोगुने से अधिक हो गया है। 24 दिन में इस शेयर ने 104.82 फीसदी रिटर्न दिया है। बीते 24 दिन में कंपनी के शेयर में लगातार ऊपरी सर्किट लगा है। अब कंपनी की मार्केट कैपिटल 402.90 करोड़ रु हो गयी है।
6 महीनों का रिटर्न
इस शेयर का 6 महीनों का रिटर्न भी काफी शानदार रहा है। 27 सितंबर 2021 फरवरी को एचडीआईएल का शेयर 4.65 रु पर था, जबकि आज यह 8.50 रु पर बंद हुआ। यानी 6 महीनों में शेयर का भाव काफी चढ़ गया है। इस शेयर ने इस अवधि में 82.8 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं 2022 में अब तक यह 46.55 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
1 साल और 5 साल का रिटर्न
इस शेयर का 1 साल का रिटर्न भी काफी अच्छा रहा है। 25 मार्च 2021 फरवरी को एचडीआईएल का शेयर 5.15 रु पर था, जबकि आज यह 8.50 रु पर बंद हुआ। यानी 1 साल में शेयर का भाव काफी उछल गया है। इस शेयर ने इस अवधि में 65.05 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं 5 सालों में अब तक यह नुकसान कराने वाले शेयरों में रहा है। 5 साल में इसकी कीमत 89.63 फीसदी गिर गयी है।
कई कंपनियों ने दिखाई रुचि
एचडीआईएल को खरीदने में कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इनमें अडानी एंटरप्राइजेज की अडानी प्रॉपर्टीज के अलावा शारदा कंस्ट्रक्शन एंड कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बी-राइट रियल एस्टेट लिमिटेड, अर्बन अफोर्डेबल हाउसिंग एलएलपी, टोस्कानो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और देव लैंड एंड हाउसिंग लिमिटेड शामिल हैं।
शेयर मार्केट कैसा रहा
आज शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 89.14 अंक की गिरावट के साथ 57595.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 22.90 अंक की गिरावट के साथ 17222.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,505 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,449 शेयर तेजी के साथ और 1,943 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 113 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। सेक्टरों में, आईटी, तेल और गैस, धातु और फार्मा सूचकांकों में एक-एक प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि बैंक सूचकांक में एक प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज, कोल इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा निफ्टी में टॉप गेनर रहे, जबकि गिरने वालों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन कंपनी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी रहे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications