Wipro Block Deal: विप्रो से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आई है। विप्रो में एक बड़ा ब्लॉक डील हुआ है। 9 जून को अजीम प्रेमजी ट्रस्ट ने करीब 20.23 करोड़ इक्विटी शेयर्स का लेनदेन हुआ है। बता दें कि प्रैजिम, जैश और हशम ट्रेडर्स, तीनों ही विप्रो के प्रमोटर ग्रुप से जुड़ी कंपनियां हैं।

इतने करोड़ रुपये की हुई है ब्लॉक डील
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, इस डील की कुल कीमत 5,057 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह जानकारी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के डेटा से मिली है। इस ब्लॉक डील से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, अजीम प्रेमजी ट्रस्ट ने ₹250 प्रति शेयर की कीमत पर बेचे। ये सभी शेयर तीन कंपनियों को बेचे गए - हशम ट्रेडर्स, प्रैजिम ट्रेडर्स और प्रैजिम ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड।
सोमवार को हशम ट्रेडर्स ने 11.9 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि प्रैजिम ट्रेडर्स ने 5.95 करोड़ शेयर और प्रैजिम ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने 2.38 करोड़ शेयर खरीदे। सभी शेयरों का एग्जीक्यूशन प्राइस ₹250 प्रति शेयर रहा है।
कंपनी में हिस्सेदारी
पिछले साल नवंबर में, प्रेमजी इनवेस्ट ने प्रैजिम ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी के जरिए विप्रो में 8.49 करोड़ शेयर खरीदे थे, जो कंपनी में 1.6% हिस्सेदारी के बराबर है। इस डील की कुल कीमत करीब ₹4,757 करोड़ रही। उसी समय, प्रैजिम और ज़ैश ट्रेडर्स ने विप्रो में इतनी ही संख्या में शेयर बेच भी दिए थे।
विप्रो के शेयर्स में हलचल
इस डील के बाद विप्रो के शेयर्स में हल्की बढ़त देखी जा रही है। मंगलवार को विप्रो के शेयर्स बीएसई पर सुबह 9:21 बजे पर 0.48% की बढ़त के साथ 252.50 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर्स आज 251.30 रुपये के लेवल पर ओपन हुए हैं। बीएसई वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, विप्रो के शेयर्स ने 23 जनवरी 2025 को अपना 52 वीक हाई लेवल बनाया था। जोकि ₹324.55 के लेवल तक था। वहीं, 7 अप्रैल को कंपनी के शेयर्स ने ₹225.05 के लेवल को टच किया जोकि 52 वीक लो था।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?



Click it and Unblock the Notifications
