Wipro Share: वीप्रो (Wipro) का शेयर 52-week low पर पहुंचना भारतीय IT सेक्टर की मौजूदा कमजोरी को और उजागर करता है। शुरुआती कारोबार में Infosys, TCS और Wipro समेत कई IT कंपनियों के शेयर करीब 5% तक गिर गए, जिससे Nifty IT Index भी करीब 5% टूट गया। यह गिरावट मुख्यतः वैश्विक टेक शेयरों में बिकवाली, अमेरिका के मजबूत jobs data से बढ़ी ब्याज दरों की आशंका और US-listed ADRs में गिरावट के कारण आई। साथ ही AI के बढ़ते प्रभाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे निवेशक मुनाफावसूली की ओर देख रहे हैं।

फिलहाल अगर वीप्रो की बात करें तो Wipro साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है, ऐसे में सवाल है क्या Wipro से बाहर निकल जाना चाहिए या गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि गिरावट क्यों आई है और इसकी वजह क्या है? तो इस गिरावट के पीछे कई वजहें हैं। पहली वजह IT सेक्टर में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इसके साथ ही अमेरिका में JPMorgan, बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America) जैसी कंपनियां और सॉफ्टवेयर वाली कंपनियां भी 2 से 4 प्रतिशत गिर रही हैं जिससे लोग डर रहे हैं कि AI पुराने IT मॉडल को बिगाड़ सकता है।
ADR में गिरावट से बिगड़ा मूड-
बता दें कि इस गिरावट का सीधा कारण Wall Street से आया। अमेरिका के IT शेयरों में रात को नुकसान ने एशियाई बाजारों में नकारात्मक माहौल बना दिया। घरेलू IT कंपनियों की आय का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है, इसलिए अमेरिकी टेक शेयरों में तेज गिरावट का असर जल्दी ही भारतीय बाजारों पर दिखने लगता है और इसी वजह से ADR गिरने के बाद से भारतीय IT कंपनियों में गिरावट आने लगती है और ऐसा ही वीप्रो के साथ बी हुआ।
कंपनी की वित्तीय हालत कैसी-
दिसंबर 2025 तिमाही में Wipro के लिए मिली-जुली रही। चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹3,119 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ जो तिमाही आधार पर 4% और सालाना आधार पर 7% कम रहा। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है। कारोबारी नतीजे के साथ कंपनी ने ₹2 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹6 के अंतरिम डिविडेंड भी दिया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 27 जनवरी 2026 फिक्स की गई थी।
एक साल में शेयरों की चाल-
विप्रो (Wipro) के शेयर पिछले साल 12 फरवरी 2025 को ₹310 रुपये के करीब था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई के करीब था। शेयर के 52 वीक हाई की बात करें तो 316.50 प्रति शेयर 52 वीक हाई है। इस हाई से यह तीन ही महीने में करीब 31% फिसलकर खबर लिखे जाने तक अब ₹219.67/Sh पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications