नई दिल्ली, जुलाई 15। देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो ने आज अपने अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले जून तिमाही में विप्रो का मुनाफा 9 फीसदी बढ़ कर 3242.6 करोड़ रु रहा। कंपनी का मुनाफा जानकारों के अनुमान से अधिक रहा। वहीं इसी तिमाही में कंपनी की इनकम 12.4 फीसदी अधिक 18252 करोड़ रु रही। इनकम के मामले में भी विप्रो ने जानकारों के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले दिसंबर तिमाही में इसकी इनकम 16324 करोड़ रु और प्रोफिट 2968 करोड़ रु और सितंबर (2020) तिमाही में इनकम 15651 करोड़ रु और प्रोफिट 2466 करोड़ रु रहा था।

आईटी सर्विसेज का कैसा रहा परफॉर्मेंस
विप्रो की आईटी सर्विस इनकम मार्च तिमाही के मुकाबले जून तिमाही में 12.2 प्रतिशत बढ़ कर 2.4 अरब डॉलर हो गयी, जो दिखाता है कि कंपनी की आईटी सेवाओं के लिए मांग मजबूत है। तिमाही के दौरान विप्रो ने 8 बड़ी डील हासिल की, जिसके नतीजे में कंपनी को 71.5 करोड़ डॉलर के नए ऑर्डर मिले। आईटी कंपनी 10 करोड़ डॉलर से अधिक दो और ग्राहक जोड़े। वहीं 5 करोड़ डॉलर से अधिक और 2 करोड़ डॉलर से अधिक के भी 2-2 नये क्लाइंट हासिल किए।
आईटी बिजनेस बढ़ने की उम्मीद
विप्रो को उम्मीद है कि इसके आईटी सेवा कारोबार से इनकम 253.5 करोड़ डॉलर से 258.3 करोड़ डॉलर के बीच होगी। अगर ऐसा होता है तो जून तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही में इसमें 5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत की वृद्धि होगी। बता दें कि इससे पहले कल बुधवार को इंफोसिस ने अपने तिमाही नतीजे पेश किए थे। देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइडर इंफोसिस ने अप्रैल-जून 2021 में समाप्त तिमाही में 5,195 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। ये इसी साल की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2.3 प्रतिशत अधिक रहा।
कितनी रही इंफोसिस की इनकम
रुपये में देखें तो इंफोसिस की इनकम तिमाह दर तिमाही आधार पर 6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 27896 करोड़ रु रही। वहीं डॉलर टर्म में इसकी इनकम 4.7 फीसदी अधिक 378.2 करोड़ डॉलर रही। बता दें कि इंफोसिस की इनकम के लिए रु में 27718 करोड़ रु और डॉलर में 375.8 करोड़ डॉलर का अनुमान था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications