Wipro Q4 Results 2025: शेयर बाजार में रिजल्ट्स सीजन जारी हो गया है. लिस्टेड कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में विप्रो ने बुधवार को FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. दमदार नतीजे जारी होने से पहले शेयर में बढ़त दर्ज की गई. BSE पर विप्रो का शेयर आज करीब डेढ़ फीसदी की मजबूती के साथ 247.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
विप्रो ने जारी किए नतीजे
मिडकैप आईटी कंपनी विप्रो ने Q4 नतीजे जारी कर दिए हैं. एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान नेट प्रॉफिट 3569.9 करोड़ रुपए रहा. आय में भी तिमाही आधार पर बढ़त दर्ज की गई, जोकि 22,504.2 करोड़ रुपए रही. यह पिछली तिमाही में 22,208.3 करोड़ रुपए थी. इस दौरान ऑपरेटिंग मार्जिन सालाना आधार पर 1.1% की बढ़त के साथ 17.5% पर पहुंच गया.
विप्रो ने बताया कि IT सर्विसेस रेवेन्यू 2,596.5 मिलियन डॉलर रही, जोकि तिमाही आधार पर 1.2% और सालाना आधार पर 2.3% घटा है. कंस्टेंट करेंसी टर्म में सेगमेंट रेवेन्यू 0.8% घट गई है. हालांकि, कुल बुकिंग कंस्टेंट करेंसी में तिमाही आधार पर 13.4% बढ़कर 3.96 बिलियन डॉलर पर रही. जबकि लार्ज डील बुकिंग 48.5% बढ़कर 1.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया. ऑपरेटिंग कैश फ्लो 3,746.5 करोड़ रुपए रहा.

गाइडेंस में किया बदलाव
विप्रो ने रेवेन्यू गाइडेंस भी दिया है. इसके तहत फाइनेंशियल ईयर 2026 की पहली तिमाही के लिए -1.5% से -3.5% गाइडेंस दिया है. जबकि पहले -1% से +1% था. Q4FY25 में तिमाही गाइडेंस कॉन्सटेंट करेंसी टर्म में -1% से +1% की रेंज में था. IT कंपनी ने बताया कि एट्रीशन रेट में गिरावट आई है, जोकि मार्च तिमाही में 15% पर रही. जबकि दिसंबर तिमाही एट्रिशन रेट 15.3% पर रही थी.
नतीजों से पहले चमका शेयर
चौथी तिमाही के नतीजे आने से पहले विप्रो के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. BSE पर शेयर करीब डेढ़ फीसदी उछलकर बंद हुआ. शेयर का 52-वीक हाई लेवल 324.55 रुपए है. जबकि एक साल का सबसे निचला स्तर 208.40 रुपए है. शेयर 2025 में अब तक सपाट ही रहा है. 2 साल में शेयर 27% का रिटर्न दिया है. एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक 2.59 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप है.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
