Wipro financial results: देश की बड़ी आईटी कंपनियों में शामिल विप्रो ने आज अपने पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए। विप्रो ने 30 जून, 2023 को समाप्त पहली तिमाही में शुद्ध लाभ में 11.9 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़त वृद्धि दर्ज की है। हालांकि, कंपनी का शुद्ध लाभ इससे पहली की तिमाही की तुलना में करीब 6.6 प्रतिशत कम रहा है। वहीं आज विप्रो का शेयर बीएसई पर 0.70 प्रतिशत बढ़कर 394.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में विप्रो का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 2,870 करोड़ रुपये रहा है। विप्रो का यह लाभ एक साल पहले इसी तिमाही में 2,559 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं विप्रो का तिमाही के लिए राजस्व सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 22,831 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं विप्रो का यह राजस्व पिछले साल की इसी तिमाही में 21,528 करोड़ रुपये था।विप्रो ने दूसरी तिमाही के लिए स्थिर मुद्रा के संदर्भ में निगेटव 2 प्रतिशत से 1 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि की गाइड लाइन दी है।
विप्रो ने बताया है कि पहली तिमाही में उसे कुल 3.7 बिलियन डॉलर के आर्डर मिले हैं। जहां तक बड़े आर्डर की बात है तो वृद्धि सालाना आधार पर 9 प्रतिशत रही है। वहीं विप्रो का परिचालन नकदी प्रवाह शुद्ध आय का 130 प्रतिशत है।
जहां तक कंपनी में कर्मचारियों की संख्या की बात है तो विप्रो के कर्मचारियों की संख्या 249,758 है। वहीं कंपनी छोड़ने वालों का प्रतिशत 17.3 प्रतिशत है। विप्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थियरी डेलापोर्टे ने अपने बयान में कहा कि कंपनी ने डिस्क्रियशनी खर्च में कमी के बाद भी कारोबार को बढ़ाने में सफलता पाई है।
वहीं आज विप्रो का शेयर 394.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। आज विप्रो के शेयर में करीब 2.45 रुपये (0.63 प्रतिशत) की बढ़त आई है। आज विप्रो के शेयर ने जहां 391.25 रुपये का न्यूनतम स्तर बनाया वहीं 398.60 रुपये का अच्चतम का स्तर भी बनाया है। वहीं कंपनी का बीते एक साल का न्यूनतम स्तर 352.00 रुपये का है और उच्चतम का स्तर 444.90 रुपये का है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
