Wipro Hiring Process: कई महिलाएं शादी या बच्चे होने की वजह से जॉब छोड़ देती हैं और करियर गैप ले लेती है। ऐसे में दोबारा करियर शुरु करने में उन्हें परेशानी होती है। लेकिन अगर आप करियर गैप के बाद जॉब करना चाहती हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी आ गई है।

दिग्गज कंपनी Wipro में अब आपको जॉब करने का मौका मिल रहा है। चलिए जानते हैं कि करियर गैप के बाद Wipro में जॉब के लिए आप कैसे अप्लाई कर सकती हैं।
ये महिलाएं करियर गैप के बाद पा सकती हैं Wipro में जॉब
जो महीलाएं 6 महीने या उससे अधिक के करियर ब्रेक पर रह चुकी हैं और वह दोबारा से जॉब करना चाहती हैं तो उनके लिए यह अवसर बेहद बेहतरीन है।
रिबिगन अगेन उन महिलाओं के लिए ऐसा प्रोग्राम है जिसके बाद आप अपने करियर को फिर से शुरू कर सकती हैं। फिर चाहे करियर गैप के पीछे मातृत्व अवकाश हो, बुजुर्गों की देखभाल, यात्रा, जुनून या कोई अन्य कारण हो।
रिबिगेन करियर प्रोग्राम का ऐसे बने हिस्सा
यह पहल प्रतिभाशाली महिलाओं को केरियर के अवसरों का पता लगाने में सक्षम बनाती है, जिससे उनकी क्षमता सही उपयोग हो और उन्हें बिजनेस की वर्तमान मांगों के अनुरूप जॉब दोबारा करने का अवसर मिले।
इसके लिए आपको सबसे पहले रिक्त पदों के लिए नौकरी की जानकारी प्राप्त करनी होगी। आवश्यक कौशल और पात्रता की जांच करें, जिससे आपके लिए आप एलिजिबल हैं। इससे सही भूमिका का चयन करना आसान हो जाएगा। जब आप रोल सेलेक्शन कर लेंगे तो आपको अगले स्टेप पर जाना होगा।
फिर आपको रिक्त पद के लिए आवेदन करना होगा। इसमें आपको अपनी कमर्शियल जानकारी डिटेल से साझा करने के लिए एक फॉर्म भी भरना होगा।
रोल सेलेक्शन से लेकर फॉर्म भरने तक की प्रक्रिया आपको आवेदन जमा करने के अंतिम स्टेप तक ले जाएगी।
इस प्रोग्राम के कुछ जरूरी पहेलू हैं। इनमें स्ट्रचर लर्निंग और इनेबलेमेंट प्रोग्राम, इंट्रीग्रेटड फ्रेमवर्क, और बड्डी प्रोग्राम टू हेल्प फॉर क्यूरी है। Wipro कंपनी एक समान अवसर देती है।
विप्रो किसी भी जाति, लिंग, आयु, विकलांगता, अनुभवी स्थिति या कानून द्वारा संरक्षित किसी भी अन्य विशेषता की परवाह किए बिना सभी योग्य आवेदकों पर विचार करता है।
फ्री में करें इस पोजिशन पर अप्लाई
विप्रो भर्ती के इस प्रोसेस के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लेता है और भर्ती के लिए किसी भी तरह का शुल्क लेने के लिए एजेंसियों और भागीदारों को ऑथराइज्ड नहीं करता है।
अगर आपको कोई संदिग्ध मेल, विज्ञापन या विप्रो में नौकरी की पेशकश करने वाले व्यक्ति मिलते हैं। तो ऐसे में आप [email protected]. पर भी मेल कर सकते हैं।
Wipro कंपनी Top 9 Employers in India में भी है शामिल
इस कंपनी में मार्च 2024 तक 2.34 लाख कर्मचारी हैं और यह भारत में टेक सर्विसेस और कंसल्टिंग सेक्टर की टॉप कंपनियों में से एक है। 1945 में स्थापित हुई ये कंपनी शुरुआत में रिफाइंड तेल और अन्य संबंधित उत्पादों के निर्माण से बिजनेस की शुरुआत की थी।
1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में, 1970 और 1980 के दशक के दौरान आईटी उद्योग पर अपना ध्यान केंद्रित करने के बाद विप्रो भारत की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेस कंपनियों में से एक बन गई। ये कंपनी Top 9 Employers in India में भी है शामिल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह

Happy Women’s Day 2026: खास मैसेज, कोट्स और WhatsApp स्टेटस से करें महिलाओं को सम्मान



Click it and Unblock the Notifications