देश की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो के सीईओ और एमडी आबिदाली जेड नीमचवाला ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।
नई दिल्ली: देश की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो के सीईओ और एमडी आबिदाली जेड नीमचवाला ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि विप्रो के सीईओ अबीदाली नीमचवाला ने कुछ पारिवारिक कमिटमेंट्स के चलते पद से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल विप्रो बोर्ड अगले सीईओ की तलाश कर रहा है, नया सीईओ नियुक्त किए जाने तक नीमचवाला पद पर बने रहेंगे।

पारिवारिक कारणों की वजह से पद से हटने का लिया निर्णय
जानकारी दें कि विप्रो ने शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार को बताया कि 52 वर्षीय नीमचवाला तब तक इस पद पर बने रहेंगे जब तक उनकी जगह पर कोई नई नियुक्ति नहीं हो जाती है। ऐसा करने का मकसद यह है कि कंपनी के कामकाज पर कोई असर न हो। वहीं कंपनी ने बताया कि नीमचवाला ने पारिवारिक कारणों की वजह से पद से हटने का निर्णय लिया है। निदेशक मंडल ने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा कि हम नीमचवाला को कंपनी में उनके नेतृत्व और योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं। पिछले चार सालों में उन्होंने हमारे डिजिटल कारोबार को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद की है।
इस दौरान वहीं नीमचवाला ने कहा कि विप्रो में सेवा देना उनके लिए सम्मान की बात रही है। कंपनी के पास करीब 75 सालों की समृद्ध विरासत है। नीमचवाला ने इस मौके पर कहा मैं अजीम प्रेमजी, रिशद, हमारे निदेशक मंडल, विप्रो के मेरे सहयोगियों और ग्राहकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications