Wipro Bonus Share: भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही. रिजल्ट्स सीजन में कंपनियां डिविडेंड के साथ साथ अन्य कई कॉरपोरेट ऐलान कर रही, जिसमें बोनस शेयर का ऐलान भी शामिल है. इस कड़ी में देश की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो जल्द ही शेयरहोल्डर्स को बड़ी खुशखबरी दे सकती है. कंपनी इस हफ्ते बोनस शेयर का ऐलान कर सकती है. बता दें विप्रो मीटिंग इसी हफ्ते 17 अक्टूबर को होने जा रही है.
विप्रो ने बाजार को दी जानकारी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई को दी जानकारी में विप्रो ने बताया कि बोर्ड मीटिंग 17 अक्टूबर को है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, कंपनी एक्ट 2013, सेबी रेगुलेशन, 2018 के लागू प्रावधानों के तहत बोनस शेयर के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है. बताते चलें कि मिडकैप आईटी कंपनी की बोर्ड मीटिंग में सितंबर तिमाही के नतीजे भी जारी किए जाएंगे. इसके तहत कंपनी गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी कर सकती है.

14वीं बार होगा बोनस शेयर का ऐलान!
विप्रो, करीब 50 साल पुरानी कंपनी है. आईटी कंपनी ने अब तक 13 बोनस शेयर जारी कर चुकी है. बोर्ड मीटिंग में 17 अक्टूबर को बोनस शेयर को मंजूरी मिलता है तो यह 14वीं बार बोनस शेयर जारी करेगी. विप्रो ने पहली बार 1971 के अक्टूबर में पहली बार 1:3 रेश्यो में बोनस शेयर जारी किए थे. फिर 10 साल बाद 1981 में अक्टूबर में ही 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर जारी किए थे.
कंपनी ने अप्रैल 2010 में 2:3 रेश्यो में बोनस शेयर का ऐलान किया. आईटी कंपनी ने 2019 के जनवरी में भी 1:3 रेश्यो में बोनस शेयर का ऐलान किया था. विप्रो का शेयर शुक्रवार को आधे फीसदी की तेजी के साथ 528.95 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
शेयर का भाव 2024 में अब तक स्थिर
BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विप्रो का कुल मार्केट कैप 2.76 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है. मिडकैप आईटी कंपनी के शेयर ने 19 जुलाई को 580 रुपए का 52-वीक हाई टच किया, जबकि साल का सबसे निचला भाव 375 रुपए है. शेयर ने 2024 में अब तक करीब 11 फीसदी तक उछला है. शेयर ने 1 साल की अवधि में करीब 26 फीसदी का रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications