क्या भारत में बंद हो जाएगा Whatsapp? IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया ये जवाब, जल्द सरकार ले सकती है ये फैसला

Whatsapp Shut Down In India News: वॉट्सऐप का यूज हमारे देश में करोड़ों लोग करते हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोश्ल मेसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप को लेकर बड़ी जानकारी दी है। इस जानकारी के बाद से ही लोगों के बीच में ये बात आग की तरह फैल गई है कि क्या भारत में Whatsapp बंद हो जाएगा। आइए इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

whatsapp-shut-down

पहले सामने आया था ये मामला

इस साल की शुरुआत में वॉट्सऐप ने दिल्ली हाई कोर्ट को ये कहा था कि अगर कंपनी को मैसेजों के एन्क्रिप्शन को तोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो वो भारत में अपने ऐप की सर्विस नहीं देगा। इसी बयान के बाद से भारत में वॉट्सऐप यूजर्स के मन में ये सवाल बा-बार आ रहा है कि क्या कंपनी अपनी सर्विसेस बंद करने वाली है।

नियमों का पालन करना है जरूरी

मेटा ने भारत में अपनी वॉट्सऐप की सर्विस बंद करने को लेकर सरकार को कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन IT Minister ने इस बात को स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित सरकार के निर्देश राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए हैं।

इन नियमों का उद्देश्य भारत की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा साथ ही बाकि देशों से दोस्ती बनाए रखने के लिए हैं। इसके अलावा किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए हैं जो सार्वजनिक व्यवस्था के अलावा अपराध को भड़का सकती है।

भारत में वॉट्सऐप के इतने यूजर्स

देश में 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स वाले सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का लोग यूज करते हैं। वॉट्सऐप ने मार्च 2023 में देश में 79 लाख से अधिक अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था। आईटी नियमों को ध्यान में रखते हुए फरवरी महीने में वॉट्सऐप ने देश में 76 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया था।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+