मुंबई। विदेशी बाजार से मिले मजबूत संकेतों से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुझान रहा और प्रमुख शेयर संवेदी सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी में एक फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। सेंसेक्स 41,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ और निफ्टी भी 12,000 के उपर ठहरा। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मसलों को सुलझाने की दिशा में सकारात्मक प्रगति और ब्रिटेन के चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी की जीत से बाजार में तेजी का महौला देखने को मिला। कुल मिलाकर शेयर बाजार विदेशी पर ही नाचता रहा।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में शुक्रवार को पिछले सप्ताह के मुकाबले 564.56 अंकों यानी 1.40 फीसदी की तेजी के साथ 41,009.71 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी बीते सप्ताह के मुकाबले 165.20 अंकों यानी 1.39 फीसदी की तेजी के साथ 12,086.70 बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक भी 163.30 अंकों यानी 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 14,830.40 पर ठहरा, जबकि बीएसई स्मॉल कैप सूचकांक 6.69 अंक फिसलकर 13,332.66 पर रुका।
सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ हुई और पहले कारोबारी सत्र में सोमवार को सेंसेक्स 42.28 अंक यानी 0.10 फीसदी चढ़कर 40,487.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 16 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 11,937.50 पर रूका। हालांकि अगले दिन मंगलवार को कमजोर विदेशी संकेतों से सेंसेक्स 247.55 अंकों यानी 0.61 फीसदी गिरावट के साथ 40,239.88 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 80.70 अंकों यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 11,856.80 पर बंद हुआ।
कारोबारी सप्ताह के तीसरे सत्र में बुधवार को फिर तेजी के रुझानों के बीच सेंसेक्स 172.69 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 40,412.57 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 53.35 अंकों यानी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 11,910.15 पर रुका। अगले दिन गुरुवार को भी मजबूत कारोबारी रुझानों के बीच सेंसेक्स 169.14 अंकों यानी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 40,581.71 पर बंद हुआ और निफ्टी भी 61.65 अंकों यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 11,971.80 पर बंद हुआ।
मजबूत विदेशी संकेतों से घरेलू बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख बना और सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 428 अंकों यानी 1.05 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ 41,009.71 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 114.90 अंकों यानी 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 12,086.70 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस में बैंक से जल्द डबल होता है पैसा, जानें स्कीम
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
