नई दिल्ली, मार्च 30। मीमकॉइन्स अब कोई नयी बात नहीं रह गए हैं। क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जानने वाला हर शख्स ये जानता होगा कि मीमकॉइन्स क्या होते हैं और इनमें कैसे कुछ ही घंटों में काफी तेज उछाल आ जाता है। डॉगकॉइन और शीबा इनु इसके बड़े उदाहरण हैं। इनके बाद भी कई नये नये मीमकॉइन बाजार में आए और अब भी आ रहे हैं। इन्हीं में से एक है विल स्मिथ इनु। विल स्मिथ इनु नामक एक नया टोकन बाजार में आने के साथ ही 24 घंटों में काफी उछल गया। पर क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कॉइन किस चीज से प्रेरित है? यह दुनिया भर में सुनाई देने वाले एक थप्पड़ से प्रेरित है। आइए जानते हैं इस थप्पड़ और विल स्मिथ इनु कॉइन की डिटेल।
विल स्मिथ ने मारा थप्पड़
पहले थप्पड़ा की बात करते हैं। हाल ही में 2022 के एकेडमी अवॉर्ड हुए हैं। इस फंक्शन के दौरान सबसे यादगार घटना विल स्मिथ का अवॉर्ड शो के हॉस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मारना एक ऐतिहासिक घटना बन गयी। विल स्मिथ की गिनती हॉलिवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। दरअसल क्रिस रॉक ने स्मिथ की पत्नी के चिकित्सा कारणों से सिर मुंडवाने के बारे में कुछ अनुचित मजाक किया। इसी पर स्टेज पर जाकर स्मिथ ने उन्हें थप्पड़ मार दिया और उनकी पत्नी का नाम न लेने को कहा।
क्रिप्टो कम्युनिटी ने दिखाया कमाल
क्रिप्टो कम्युनिटी हमेशा सतर्क रहता है। इस बार भी हमेशा की तरह सतर्क होने के कारण उन्होंने इस घटना को पकड़ लिया जो पूरी दुनिया में मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए फैल चुकी थी। दुनिया भर में थप्पड़ की गूँज के कुछ घंटे बाद, विल स्मिथ इनु नामक एक नया सिक्का लॉन्च कर दिया गया। इसी कॉइन में 24 घंटों में भारी भरकम उछाल आया।
डीईएक्स पर उपलब्ध
विल स्मिथ इनु कुछ डीईएक्स पर ट्रेड के लिए उपलब्ध था। इनमें यूनीस्वैप शामिल है। इसकी कीमत एक समय में 10,000 फीसदी तक बढ़ गई थी। मगर बाद में कॉइनमार्केटकैप के अनुसार यह कल के शिखर के बाद वापस नीचे आ गया। पर यह अभी भी 0.00000045 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है। इसकी कुल आपूर्ति 1,000,000,000,000 पर सेट है।
ट्विटर पर चेतावनियां
इस बीच ट्विटर पर कई चेतावनियां दी गयी हैं जो दर्शाती हैं कि यह अगला ट्रेंडी रग पुल है। यानी ये जोखिम वाला कॉइन है। उपयोगकर्ताओं को इसमें निवेश करने से पहले सावधान रहने की सलाह दी गयी है।
कई बड़ी फिल्में कर चुके हैं स्मिथ
विल स्मिथ बैड बॉयज़ ट्रायोलॉजी, किंग रिचर्ड, मेन इन ब्लैक और कई अन्य ब्लॉकबस्टर के स्टार रहे हैं। अवॉर्ड शो के दौरान वे मंच पर गए (कैमरे पर रॉक के मजाक पर हंसते हुए देखे जाने के तुरंत बाद) और उन्हें थप्पड़ मार दिया। वह चिल्लाते हुए अपनी सीट पर वापस आए और कहा कि अपनी पत्नी का नाम उनके मुंह से न निकालें। स्मिथ ने बाद में ऑस्कर जीता और अपनी इस हरकत के लिए शो में शामिल लोगों और एकेडमी से माफी मांगी। अगले दिन, उन्होंने क्रिस रॉक के लिए माफी जारी की, जिन्होंने स्मिथ के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications