नई दिल्ली, सितंबर 20। सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों पर बड़ी कटौती का ऐलान कर दिया है। दरअसल 23 सितंबर से फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल शुरू होने वाली है। उसी के लिए सैमसंग ने चुनिंदा गैलेक्सी सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा की है। फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल के तहत जिन सैमसंग स्मार्टफोन पर छूट मिलेगी, उनमें गैलेक्सी एस21 एफई 5जी सहित प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन्स, गैलेक्सी एस22+, गैलेक्सी एफ13 और गैलेक्सी एफ23 5जी शामिल हैं। इस स्मार्टफोन्स पर 57 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।
सैमसंग गैलेक्सी एस21एफई 5जी
सबसे पहले बात करते हैं सैमसंग गैलेक्सी एस21एफई 5जी की। ये फोन सामान्य दिनों में 74999 रुपये में बिक रहा है। पर फ्लिपकार्ट सेल के दौरान यह फोन 31,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इस फोन पर 57 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। स्मार्टफोन प्रो-ग्रेड ओआईएस कैमरा और डुअल रिकॉर्डिंग के साथ आता है। इस फोन में 4500 एमएएच की बैटरी दी गयी है। यह फोन आईपी68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ आता है।
इस फोन पर 25 हजार रु की बचत
जो लोग सैमसंग के फ्लैगशिप गैलेक्सी एस22+ को खरीदना चाहते हैं, उन्हें यह फोन 59999 रुपये में मिल सकता है। फोन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 84,999 रुपये में बिक रहा है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और इसमें प्रो-ग्रेड ट्रिपल कैमरा सिस्टम है।
गैलेक्सी एफ23 5जी और गैलेक्सी एफ13
सैमसंग के लोकप्रिय गैलेक्सी एफ23 5जी और गैलेक्सी एफ13 भी क्रमशः 10999 रुपये और 8499 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध होंगे। इन ऑफर्स का फायदा फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान उठाया जा सकता है। गैलेक्सी एस22+ और गैलेक्सी एफ23 पर ऑफर लाइव है। गैलेक्सी एस21 एफई 5जी पर ऑफर 19 सितंबर से लाइव हो चुके हैं। गैलेक्सी एफ13 ऑफर फ्लिपकार्ट प्लस उपभोक्ताओं के लिए 22 सितंबर से लाइव होगा।
और भी ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर छूट
फ्लिपकार्ट ने ओप्पो, पोको, मोटोरोला और इनफीनिक्स जैसे ब्रांड के अन्य फोन पर भी छूट की घोषणा की है। सेल के दौरान पोको एफ4 5जी की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये के बजाय 21,999 रुपये और पोको एक्स4 प्रो 5जी की कीमत 22,999 रुपये के बजाय 13,999 रुपये से शुरू होगी। पोको एम4 5जी की कीमत 15,999 रुपये के बजाय 9,749 रुपये से शुरू होगी और इसका प्रो मॉडल 16,999 रुपये के बजाय 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। मोटोरोला एज 30 बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान 30,999 रुपये के बजाय 22,749 रुपये में बिकेगा।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल और अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल और अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल एक साथ शुरू होने जा रही हैं। दोनों प्लेटफॉर्म की सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है। पहले बात करें अमजेन के सेल की तो सैमसंग और आईक्यू इसके स्पॉन्सर हैं। इसलिए पूरी उम्मीद है कि इन दोनों कंपनियों की तरफ से अमेजन की सेल में दमदार ऑफर्स पेश किए जाएंगे। अमेजन की सेल में वनप्लस, सैमसंग, आईक्यूओओ और शिओमी जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर कई तरह की छूट और ऑफ़र मिल सकते हैं।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications