नई दिल्ली, नवंबर 5। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी क्या देश छोड़ कर ब्रिटेन में बसने की सोच रहे हैं, आजकल इस तरह की चर्चा शुरू हो गई है। इस चर्चा की शुरुआत तब हुई जब मुकेश अंबनी को लेकर एक स्टोरी अंग्रेजी अखबार मिड डे ने छापी है। इस अखबार ने लिखा है कि नमस्ते लंदन। यानी मुकेश अंबानी लंदन का स्वागत कर रहे हैं। इस खबर में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि मुकेश अंबानी ब्रिटेन में एक आलीशान घर खरीद रहे हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि अगर ऐसा होता है तो वह ज्यादातर समय लंदन में बिता सकते हैं।
आइये जानते हैं कि यह पूरी बात क्या है।
आइये जानते हैं कि यह किस्सा क्या है
अंग्रेजी अखबार मिड डे ने सूत्रों के हवाले से एक खबर छापी है। इसमें लिखा गया है कि मुकेश अंबानी ब्रिटेन के बकिंघमशायर में स्टोक पार्क के पास एक आलीशान घर ले रहे हैं। इसी साल मुकेश अंबानी ने करीब 592 करोड़ रुपये में स्टोक पार्क खरीदने की खबरें भी सामने आई थीं। अब बताया जा रहा है कि अंबानी यही बकिंघमशायर, स्टोक पार्क में एक 300 एकड़ की संपत्ति ले रहे हैं, जहां वह वे परिवार के साथ रह सकते हैं। चर्चा है कि राजस्थान से संगमरमर की बनी भगवान कृष्ण, हनुमान और गणेश की प्रतिमाएं लाकर वहां पर स्थापित की जा चुकी हैं।
दोनों जगह समय बिता सकता है अंबानी परिवार
वहीं कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि अंबानी परिवार भारत और ब्रिटेन दोनों जगह समय बिता सकता है। दरअसल अंबानी परिवार को महामारी और लॉकडाउन के दौरान दूसरे देश में घर की जरूरत महसूस हुई। माना जा रहा है कि इसके बाद ही उन्होंने स्टोनपार्क के इस घर की डील को फाइनल किया, जो अब बनकर तैयार हो गया है। अगर चर्चा सही हैं तो अगले साल अप्रैल में अंबानी परिवार ब्रिटेन में शिफ्ट हो सकता है।
काफी बड़ा है रिलायंस का कारोबार
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कारोबार पेट्रोकेमिकल्स, तेल व गैस से लेकर टेलीकॉम और रिटेल तक में फैला है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी 9490 करोड़ डॉलर (7.06 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के मालिक हैं। इस लिहाज से वह दुनिया के अमीरों की सूची में 11वें स्थान पर आते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications