नई दिल्ली, अप्रैल 14। एक हफ्ते पहले पिछले गुरुवार को टाटा ग्रुप की सुपर ऐप टाटा न्यू को लॉन्च किया गया था। एक सप्ताह के भीतर ही इसे ऐप के कई मिलियन यूजर हो गए हैं। इस ऐप के बारे में और जानकारी शेयर करते हुए टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने आज मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि टाटा न्यू के साथ, हम सब कुछ एक प्लेटफॉर्म पर ले आए हैं। दरअसल टाटा न्यू में किराने का सामान, फ्लाइट बुकिंग, कार खरीदने, फूड डिलिवरी, निवेश, होटल बुकिंग और ऐसी ही बहुत सारी सेवाएं हैं। उन्होंने कहा कि टाटा डिजिटल एक विश्वसनीय भागीदार बनना चाहता है। आगे जानिए उनके संबोधन की और बड़ी बातें।
लगभग 2.2 मिलियन डाउनलोड
एन चंद्रशेखरन ने कहा कि आज, भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए कोई सॉल्यूशन डेवलप नहीं किया गया है। वे बोले कि नया प्लेटफॉर्म डिजिटल एक्सेस और टेक इनोवेशन से लाभ उठाएगा। कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि पिछले 4 दिनों में ऐप के लगभग 2.2 मिलियन डाउनलोड हुए। शुरुआती गड़बड़ियों पर टिप्पणी करते हुए फर्म के अधिकारी ने कहा, ऐप की मांग बहुत थी, पर लॉन्च के पहले 3 घंटों के लिए ही गड़बड़ियां सामने आईं। अधिकारी के अनुसार लगातार ऐप को अपडेट किया जा रहा है।
ऐप में लगे दो साल
एन चंद्रशेखरन का कहना है कि नेयू ऐप को बनने में दो साल लगे। उन्होंने कहा कि कोई भी कंज्यूम प्लेटफॉर्म उपभोक्ता के इनपुट के साथ बनाया जाता है। हम प्रतिक्रिया और आलोचना की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एन चंद्रशेखरन का कहना है कि टाटा न्यू को बेहतर सुविधाएं मिलती रहेंगी। एन चंद्रशेखरन ने कहा, "हम कई कैटेगरियों और इनोवेशन पर काम कर रहे हैं।
नई प्रोडक्ट कैटेगरियां होंगी लॉन्च
एन चंद्रशेखरन बताया कि अगले 1-2 वर्षों में नई प्रोडक्ट कैटेगरियां लॉन्च की जाएंगी। मीडिया को संबोधित करते हुए, टाटा समूह के एक अधिकारी ने कहा पायलट लॉन्च के दौरान, 54% लेन-देन जो हुआ, वह एक लॉयल्टी प्रोग्राम के रूप में न्यूकॉइंस का उपयोग करता था। उन्होंने कहा कि जिस परिकल्पना पर हमने ऐप का निर्माण किया, वह यह थी कि न्यूपास कोर एसेट होगी और ग्राहकों को आकर्षित करेगा। ऐसा पायलट लॉन्च के दौरान काफी हद तक साबित हुआ।
और क्या बोले एन चंद्रशेखरन
एन चंद्रशेखरन ने कहा कि हम टाटा की पेशकशों से आगे बढ़ेंगे और टाटा न्यू ऐप का एवोल्यूशन कस्टमर-ड्रिवन होगा। यह उपभोक्ताओं और कॉन्ट्रैकट द्वारा निर्धारित किया जाएगा। टाटा समूह के एक अन्य अधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक विश्व स्तरीय उपभोक्ता ऐप बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए, हमें जो भी निवेश करना है, हम करेंगे।
जानिए ऐप के फीचर्स
एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को टाटा सर्विसेज की एक रेंज तक का एक्सेस देती है। जैसे कि ताज के साथ होटल बुकिंग, उड़ानों के लिए एयरएशिया, इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने के लिए क्रोमा, सौंदर्य और लक्जरी उत्पादों के लिए क्लिक और सैटेलाइट टीवी का प्रबंधन करने के लिए टाटा प्ले। ऐप उपयोगकर्ताओं को अपने बिलों का भुगतान करने की सुविधा देती है और पर्सनल लोन और बीमा भी ऑफर करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications