नई दिल्ली, मई 4। 2021 की पहली तिमाही में कई बैंकों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए होम लोन ब्याज दरों में कटौती की। संभावना है कि होम लोन पर कम ब्याज दरें बहुत अधिक समय तक नहीं रहेंगी, इसलिए जरूरी है कि आप अपने घर का सपना पूरा करने के लिए अभी लोन के लिए आवेदन कर लें। हालाँकि लोन मिलने के लिए आपको बैंक की कई पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है। आम तौर पर इन शर्तों का संबंध आपकी उम्र, फाइनेंस, नौकरी, इनकम टू लोन रेशियो और क्रेडिट स्कोर से होता है। इन सभी चीजों पर बैंक तय करता है कि आपको लोन दिया जाए या नहीं। होम लोन के लिए आपका आवेदन कभी भी कैंसल न हो, हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देंगे। इन्हें फॉलो करने से बैंक आपको गारंटीड लोन देगा।
बढ़ाएं सिबिल स्कोर
होम लोन की पात्रता को बढ़ाने की कोशिश करते समय सबसे पहले और सबसे प्रभावशाली चीज है कि अपने क्रेडिट स्कोर को बढ़ाना। अधिकतर बैंक लोन देने से पहले हाई क्रेडिट स्कोर मांग सकते हैं। यह आपकी साख को दर्शाता है। यदि आपने समय पर अपने लोन और क्रेडिट कार्ड बिलों को चुकाया है और अपने क्रेडिट इस्तेमाल को कम कर दिया है, तो 750 से अधिक का स्कोर प्राप्त करना आसान है। वैसे सिबिल स्कोर बढ़ाने के कई तरीके हैं।
जॉइंट होम लोन के लिए आवेदन करें
यदि आपका क्रेडिट स्कोर या इनकम किसी बैंक के मानदंडों को पूरा नहीं करता तो आप अपने पति या पत्नी या परिवार के किसी सदस्य के साथ मिल कर संयुक्त रूप से होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे आपके होम लोन की पात्रता बढ़ जाएगी, क्योंकि बैंक एक से अधिक उधारकर्ताओं के स्कोर और इनकम पर विचार कर सकेगा। महत्वपूर्ण ये है कि आप एक ऐसा सह-आवेदक चुनें, जिसकी हाई इनकम और बढ़िया सिबिल स्कोर हो।
इनकम के कई स्रोत हों
नौकरी छूटने या कैरियर में बदलाव करने से आपकी इनकम घट सकती है, जिससे आपके होम लोन की पात्रता घट जाएगी। ऐसे मामलों में आप बैंक को दिखाएं कि आपके पास आपके रोजगार या बिजनेस के अलावा इनकम के कई अन्य स्रोत हैं। इसमें किराये पर दी संपत्ति, फ्रीलांस वर्क, निवेश पर मिलने वाला रिटर्न आदि शामिल हो सकते हैं। इससे बैंक को यह समझने में मदद मिलेगी कि आपके पास समय के साथ घर का लोन चुकाने की क्षमता है।
लोन चुकाने के लिए लंबी अवधि चुनें
होम लोन अक्सर 30 साल तक के लम्बी अवधि के होते हैं। अच्छी बात यह है कि बैंक आपको अपनी मर्जी की अवधि चुनने का मौका देगा। तो एक लंबी अवधि चुनें। लंबी अवधि का कार्यकाल चुनने से आपकी ईएमआई कम हो जाएगी। इससे आपकी जेब पर मासिक आधार पर कम बोझ बढ़ेगा और बैंक भी इस पर निश्चिंत रहेगा।
किस बैंक में करें आवेदन
अपने होम लोन की पात्रता को बढ़ावा देने के लिए, आप उस बैंक से लोन प्राप्त करने पर विचार कर सकते हैं, जिसके साथ अपना थोड़ा पर्सनल संबंध हो। वो बैंक आपको जल्दी लोन दे सकता है, जो आपको कई वर्षों से जानता हो। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करें तो आपका होम लोन के लिए किया गया आवेदन जरूर ही स्वीकार होगा।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications