नयी दिल्ली। लगातार दो महीने बढ़ने के बाद अगस्त के लिए लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतें अपरिवर्तित रहीं। अगस्त में सिर्फ कोलकाता में एलपीजी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। बाकी किसी जगह एलपीजी के दाम नहीं बदले गए। आपको बता दें कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा हर महीने के पहले दिन की जाती है। अंतरराष्ट्रीय फ्यूल रेट और अमेरिकी डॉलर-रुपये की विनिमय दरों के आधार पर सिलेंडर की कीमतें ऊपर या नीचे जा सकती हैं। सिलेंडर के दाम स्थिर रहने के साथ ही एक और अहम सवाल सामने है कि क्या अब गैस सब्सिडी मिलने लगेगी या नहीं। मालूम हो कि पिछले तीन महीनों से सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। आइए जानते अब क्या होगा।
क्यों नहीं मिल रही सब्सिडी
पहले ये जानना जरूरी है कि आपको तीन महीनों से सब्सिडी क्यों नहीं मिल रही है। पिछले एक साल में गैस सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी लगातार घटाई गई है। असल में इस दौरान सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतें 100 रु तक बढ़ी और इसीलि सब्सिडी शून्य कर दी गई। इसे ऐसे समझिए दिल्ली में जुलाई 2019 में 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 637 रु था, जो अब 594 रु है। इसी अवधि में सब्सिडी वाला सिलेंडर 100 रु महंगा हुआ। इस समय सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 594 रुपए है, जो एक साल पहले 494.35 रु थी।
क्या कहती है सरकार
हाल ही में प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि गैस सब्सिडी क्यों नहीं आ रही। मंत्रालय ने एक ट्वीट में बताया था कि गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी आने के चलते इसकी कीमतों में सब्सिडी का कोई हिस्सा नहीं है। इसी के चलते मई और जून में किसी को गैस सब्सिडी नहीं मिली। अगस्त के लिए भी गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े। इसलिए आपको फिलहाल सब्सिडी मिलना मुश्किल है। गैस सिलेंडर की घटती कीमतों के कारण ही पिछले कुछ महीनों में सब्सिडी नहीं दी गई।
ये है सिलेंडर के दाम और सब्सिडी की डिटेल
सरकार की तरफ से एक साल के अंदर सिलेंडर की कीमतों में काफी कमी की गई। इसके साथ ही सब्सिडी वाले सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी भी घटाई गई। जुलाई 2019 में सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 494.35 रु और बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 637 रु का था। इसके बाद अक्टूबर 2019 में सब्सिडी वाला सिलेंडर 517.95 रु और बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 605 रु का हुआ। जनवरी 2020 में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 535.14 रु और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 714 रु थी। इसके अप्रैल 2020 में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 581.57 रु और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 744 रु हो गई।
अप्रैल रहा अहम महीना
अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम काफी गिरे। इससे मई में सिलेंडर का दाम 162.50 रु घट कर 581.50 रु रह गया। नतीजे में हुआ ये कि सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत बराबर हो गई। जून-जुलाई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ-साथ सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में भी बराबर इजाफा हुआ। आइए सिलेंडर के मौजूदा रेट।
कोलकाता में सिलेंडर का दाम
जुलाई में कोलकाता में गैस सिलेंडर का दाम 620.50 रुपये था, जिसमें मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब कोलकाता में 621 रुपये का सिलेंडर मिलेगा। वहीं पिछले महीने दिल्ली में 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 594 रुपये, मुंबई में 594 रुपये और चेन्नई में 610.50 रुपये थी। इस महीने भी इन शहरों में सिलेंडर की कीमत यही रहेगी। 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1135.50 रुपये, कोलकाता में 1198.50 रुपये, मुंबई में 1091 रुपये और चेन्नई में 1253 रुपये तय की गई है। हालांकि इन शहरों में जुलाई क्रमश: 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की 1135.50 रुपये, 1197.50 रुपये, 1090.50 रुपये और 1255 रुपये थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
