Elon Musk: एलन मस्क पहले से ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अब, SpaceX का आने वाला IPO उन्हें एक ऐसे मुकाम के करीब पहुंचा सकता है जिसे आज तक कोई हासिल नहीं कर पाया है यानी 1 ट्रिलियन डॉलर की नेट वर्थ। SpaceX, जिसे आधिकारिक तौर पर Space Exploration Technologies Corp के नाम से जाना जाता है, इतिहास के सबसे बड़े IPO के जरिए 75 बिलियन डॉलर जुटा रही है। कंपनी ने प्रति शेयर 135 डॉलर की ऑफर कीमत तय की है, जिससे रॉकेट और सैटेलाइट बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 1.77 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी। उम्मीद है कि IPO की कीमत 11 जून को तय होगी और एक दिन बाद Nasdaq पर इसकी ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।

क्या मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनियर बन जाएंगे?
कुछ रिपोर्ट के मुचबाकि लिस्टिंग के कुछ समय बाद ही वह यह मुकाम हासिल कर सकते हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मस्क की मौजूदा नेट वर्थ लगभग 716 बिलियन डॉलर आंकी गई है, जिसमें SpaceX में उनकी हिस्सेदारी का मूल्य लगभग 542 बिलियन डॉलर है। SpaceX के IPO डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि मस्क इस पेशकश में कोई शेयर नहीं बेच रहे हैं और लिस्टिंग के बाद भी कंपनी पर उनका कंट्रोल बना रहेगा। रेगुलेटरी फाइलिंग से संकेत मिलता है कि वह शेयरों की एक विशेष श्रेणी के माध्यम से लगभग 82.4% वोटिंग पावर अपने पास बनाए रखेंगे। 1.77 ट्रिलियन डॉलर के प्रस्तावित IPO वैल्यूएशन पर, SpaceX में मस्क की हिस्सेदारी का मूल्य तेजी से बढ़ेगा।
दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बनने की मस्क की राह काफी हद तक SpaceX की लिस्टिंग की सफलता पर निर्भर करती है। CNN के अनुसार, मस्क के पास पहले से ही लगभग 273 बिलियन डॉलर मूल्य के टेस्ला स्टॉक और विकल्प (ऑप्शंस) हैं। यदि SpaceX अपने लक्षित 1.77 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन पर लिस्ट होती है, तो कंपनी में उनकी हिस्सेदारी का मूल्य लगभग 841 बिलियन डॉलर हो सकता है, क्योंकि व्यवसाय का लगभग आधा हिस्सा उनके पास है।
टेस्ला और SpaceX में मस्क की होल्डिंग्स का मूल्य लगभग 1.11 ट्रिलियन डॉलर होगा, जिससे वह नेट वर्थ में ट्रिलियन-डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन सकते हैं।
IPO वैल्यूएशन के आधार पर, SpaceX तुरंत अमेरिका की दस सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनियों में से एक बन जाएगी और Nvidia, Microsoft, Apple और Amazon जैसी चुनिंदा कंपनियों के क्लब में शामिल हो जाएगी। लिस्टिंग के तुरंत बाद मस्क ट्रिलियनेयर बनेंगे या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि ट्रेडिंग शुरू होने के बाद मार्केट SpaceX को क्या वैल्यू देता है। लेकिन अगर शुरुआत में वे इस मुकाम तक नहीं भी पहुंच पाते हैं, तो भी यह IPO उन्हें ट्रिलियन-डॉलर के माइलस्टोन के उतना करीब ले आएगा, जितना कोई और कभी नहीं पहुंचा है।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications