Grokipedia: टेस्ला और एक्स (Twitter) के मालिक एलन मस्क ने अब ऑनलाइन जानकारी की दुनिया में कदम रख दिया है। उनकी एआई कंपनी xAI ने एक नया प्लेटफॉर्म Grokipedia लॉन्च किया है, जिसे वह विकिपीडिया का बेहतर और निष्पक्ष विकल्प बता रहे हैं। मस्क का दावा है कि यह एआई-आधारित प्लेटफॉर्म लोगों को तेज, सटीक और बिना राजनीतिक झुकाव वाली जानकारी देगा।

मस्क और विकिपीडिया का पुराना विवाद
एलन मस्क का विकिपीडिया से मतभेद लंबे समय से चला आ रहा है। वे कई बार सोशल मीडिया पर यह कह चुके हैं कि विकिपीडिया पर मौजूद कई लेखों में पक्षपात और गलत जानकारी होती है। इसी कारण उन्होंने अपनी कंपनी xAI के जरिए ऐसा प्लेटफॉर्म लाने का फैसला किया जो पूरी तरह तथ्यों पर आधारित और पारदर्शी जानकारी दे सके।
क्या है Grokipedia?
Grokipedia एक नया एआई संचालित ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया है, जो मस्क की Grok AI तकनीक पर आधारित है। मंगलवार की सुबह इसे आम लोगों के लिए लॉन्च किया गया। शुरुआत में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण यह कुछ देर के लिए क्रैश हो गई थी, लेकिन जल्द ही फिर से चालू हो गई। मस्क ने बताया कि यह दुनिया का पहला ऐसा एनसाइक्लोपीडिया है जो बड़ी भाषा मॉडल (Large Language Model) की मदद से जानकारी तैयार करता है।
कैसे काम करता है यह प्लेटफॉर्म?
Grokipedia का काम करने का तरीका पारंपरिक चैटबॉट्स जैसे ChatGPT से थोड़ा अलग है। यूजर को यहां लंबा सवाल टाइप करने की जरूरत नहीं होती बस किसी विषय का नाम डालने पर प्लेटफॉर्म उससे जुड़ी जानकारी खुद तैयार कर देता है। अभी यह अपने शुरुआती 0.1 मॉडल वर्जन पर काम कर रहा है, यानी इसकी क्षमताएं सीमित हैं।
वेबसाइट के अनुसार, फिलहाल इसमें लगभग 8.85 लाख लेख (Articles) मौजूद हैं। हालांकि यह संख्या विकिपीडिया की तुलना में काफी कम है, लेकिन कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों में यह तेजी से बढ़ेगी। यह प्लेटफॉर्म एक हाइब्रिड सिस्टम पर काम करता है यानी यह मूल स्रोतों और उपयोगकर्ता योगदान दोनों को मिलाकर xAI के एल्गोरिदम से जानकारी तैयार करता है।
Wikipedia और Grokipedia में अंतर
Wikipedia एक गैर-लाभकारी संगठन (Wikimedia Foundation) द्वारा चलाया जाता है। यह पूरी तरह ओपन सोर्स है, जहां आम लोग लेख जोड़ सकते हैं या बदलाव कर सकते हैं। हालांकि इसकी पारदर्शिता के बावजूद कई बार इसमें गलत जानकारी या पक्षपात देखने को मिल जाता है। इसके विपरीत, Grokipedia एक AI-केंद्रित ऑटोमेटेड सिस्टम है। यह मानव संपादन के बजाय मशीन लर्निंग पर निर्भर करता है, ताकि जानकारी तेजी से और बिना झुकाव के प्रस्तुत की जा सके। मस्क का मानना है कि इससे "मानवीय भावनाओं के कारण होने वाले पक्षपात" को खत्म किया जा सकता है।
Grokipedia का भविष्य
हालांकि Grokipedia अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन इसकी लॉन्चिंग ने दुनिया भर के टेक एक्सपर्ट्स का ध्यान खींचा है। कई लोग इसे ज्ञान साझा करने के नए युग की शुरुआत मान रहे हैं, जबकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इसे पारदर्शिता और तथ्य-जांच के मोर्चे पर खुद को साबित करना होगा। अब देखना यह होगा कि मस्क का यह नया प्रयोग वास्तव में विकिपीडिया का विकल्प बन पाएगा या नहीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications