Home Loan: क्रेडिट स्कोर कई सारी चीजों में देखा जाता है. अगर आपको लोन लेना है या नया क्रेडिट कार्ड बनाना है, तो ऐसे समय में क्रेडिट स्कोर देखा जाता है. कई बार ऐसा भी होता है की 750 या इसे ज्यादा क्रेडिट स्कोर होने के बावजूद भी आपको लोन देने से माना कर दिया जाता है.

क्रेडिट स्कोर के जरिए बैंक ग्राहक की लोन पेमेंट करने की श्रमता को दर्शाता है. आपका जितना अच्छा सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर होगा, उतने ही ज्यादा चांस होंगे की आप लोन पेमेंट समय पर कर पाएंगे या क्रेडिट बिल समय पर चुका पाएंगे.
लेकिन कभी-कभी सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है. लेकिन उसके बावजूद भी आपका लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट हो जाता है. चलिए अब फटाफट इसके पीछे का कारण जान लेते हैं.
आय और उम्र सीमा
कई बैंक लोन और क्रेडिट स्कोर के लिए न्यूनतम आय और उम्र सीमा तय करते हैं. उदाहरण के लिए एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए व्यक्ति हर महीने 12 हजार रुपये कमाना चाहिए. अगर किसी व्यक्ति की मासिक आय 12 हजार से कम है, तो बैंक ऐसे व्यक्ति का एप्लिकेशन रिजेक्ट कर देता है.
ज्यादा लोन एप्लिकेशन करना
अगर कोई व्यक्ति लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए ज्यादा ही एप्लिकेशन करता है, तो ऐसे बैंक उस व्यक्ति को क्रेडिट हंगर समझ लेते हैं. ऐसे में आपका क्रेडिट स्कोर पर खराब हो जाता है. वहीं लोन एप्लिकेशन अस्वीकार हो जाते हैं.
गलत डॉक्यूमेंट सबमिट करना
वहीं अगर आप लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते समय केवाईसी डॉक्यूमेंट में गलती करते हैं, तो ऐसे स्थिति में आपका एप्लिकेशन रिजेक्ट हो जाता है. जैसे अगर आप पहचान और पता प्रमाण गलत दर्ज करते हैं. तो ऐसे केस में आपका लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट हो जाता है.
हद से ज्यादा कर्ज लेना
वहीं अगर कोई व्यक्ति अपनी इनकम के हिसाब से 50 फीसदी से ज्यादा ईएमआई और लोन चुका रहा है. ऐसी स्थिति में आप और लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो बैंक आपकी लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट कर देता है. सामान्य तौर पर बैंक उस व्यक्ति को सही मानता है. जो अपनी आय के हिसाब से 35 फीसदी या इसे कम लोन लेता है.
नौकरी की स्थिरता ना होना
वहीं अगर कोई व्यक्ति बार-बार नौकरी बदलते रहता है. तो बैंक इसे स्थिर करियर नहीं मानता. इसके साथ ही उस व्यक्ति की आय नियमित नहीं होती है. तो ऐसे में वे बैंक लोन देने के अबेल भी नहीं रहेगा.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications