नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी और दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 2 अरब डॉलर यानी करीब 14,370 करोड़ रुपये का लोन लेने की योजना बना रही है। रिलायंस यह लोन देश नहीं बल्कि विदेशी सिंडिकेट से लेगी। इस लोन के जरिये रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्लान अपने टेलीकॉम और पेट्रोलियम कारोबार के खर्चों की पूर्ति करना है। जानकारी के लिए बता दें कि यह वित्त वर्ष 2019-20 में किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा सबसे अधिक पूँजी जुटाने का प्रयास होगा। रिलायंस इस समय कम से कम 1 दर्जन विदेशी बैंकों के साथ लोन लेने के लिए बातचीत कर रही है। इन बैंकों में बार्कलेज, सिटीग्रुप, जेपी मॉर्गन, मॉर्गन स्टेनली और एमयूएफजी शामिल हैं। रिलायंस फरवरी के मध्य में लोन की प्रोसेस शुरू कर सकती है।

क्या है रिलायंस का प्लान
देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की रिलायंस 14,370 करोड़ रुपये का लोन एक बार या एक से अधिक बार में भी जुटा सकती है। मामले से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक लोन के लिए शुरुआती बातचीत शुरू हो चुकी है। उनका कहना है कि लोन लेने का प्रोसेस वित्त वर्ष खत्म होने से पहले पूरा कर लिया जायेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस अपनी टेलीकॉम कंपनी जियो का भी विस्तार करने पर ध्यान दे रही है। जियो ने वाई-फाई कॉलिंग सर्विस शुरू की है, जिसमें बिना नेटवर्क के फोन से ही कॉल हो सकेगी।
कैसी है रिलायंस की स्थिति
इससे पहले रिलायंस ने पिछले साल 1.85 अरब डॉलर जुटाये थे। मार्च 2019 को रिलायंस पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का लोन था। इसके बाद अगस्त 2019 में मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को आश्वासन दिया था कि कंपनी अगले 18 महीनों में एक कर्ज वाली कंपनी बन जायेगी। रिलायंस ने यह भी कहा था कि वह अपने तेल और पेट्रोलियम कारोबार में 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए सऊदी अरामको के साथ बातचीत कर रही है।
यह भी पढ़ें - 2020 मुकाबला : अमेजन, फ्लिपकार्ट को टक्कर देने को तैयार है रिलायंस
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
