Delhi NCR: भारत की राजधानी दिल्ली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, भारत के अलग अलग हिस्सों से लोग यहां कारोबार के लिहाज से आना पसंद करते हैं जिस वजह से दिल्ली और उसके नजदीकी इलाकों में जमीन की मांग में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसकी एक वजह ये भी यहां आस पास बड़ी बड़ी कंपनियों के दफ्तर भी मौजूद हैं।

साल 2019 के बाद से एक बार फिर दिल्ली के नजदीकी इलाकों में प्रॉपर्टी के रेट ने रफ्तार पकड़ ली है अगर हम नजर डालें तो फरीदाबाद, गुड़गांव और नोएडा जैसी जगह पर रेट आसमान छू रहे हैं क्योंकि इन जगहों पर कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल दोनों ही चीजें काफी ज्यादा बढ़ रही हैं जिस कारण इन जगहों ने देश के बाकी मेट्रो शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है, वहीं जेवर एयरपोर्ट के बनने से जमीन की बहुत ज्यादा मांग बढ़ गई है और रेट आसमान छू रहे हैं।
दिल्ली-एनसीआर भी काफी बड़े स्तर पर फैल रहा है अगर ऐसा ही रहा तो दिल्ली-एनसीआर कुछ समय बाद तररकी करने वाला एक इंजन साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें दिल्ली से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद जेवर के रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के रेट में बहुत ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है जिसकी एक सबसे बड़ी वजह जेवर ऐयरपोर्ट बनने को मानी जा रही है।
वहीं अगर हरियाणा को देखें तो तो फरीदाबाद दिल्ली से बिल्कुल सटा हुआ है ये भी दिल्ली एनसीआर में ही आता है और इस शहर में जमीन के रेट आसमान छू रहे हैं इस शहर की भी एक ये वजह है क्योंकि यहां पर भी रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल जगह करीब करीब में है और लोगों को अपने दफ्तर पहुंचने आसानी रहती है। इन दोनों जगह पर एक शहर से दूसरे शहर में आने जाने के लिए अच्छी कनेक्टिविटी भी है।
अगर हम जेवर और फरीदाबाद को देखें तो बड़ी बड़ी एमएनसी कंपनियों ने अपने दफ्तर खोले हैं और इतना ही नहीं बड़े बड़े इन्वेस्टर भी यहां पर निवेश कर रहे हैं कि यह उत्तर भारत में विस्तार करने के इच्छुक कारोबारियों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है। फरीदाबाद में ट्रेक्टर, जेसीबी जैसी कंपनियों ने अपने प्लांट लगा रखें और यहां अच्छे स्कूल भी मौजूद हैं, वहीं बड़े बड़े शॉपिंग मॉल, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थान भी मौजूद हैं। धीरे धीरे और बड़े इन्वेस्टर भी यहां निवेश करने की कोशिश में हैं, इन सभी चीजों की वजह से दिल्ली एनसीआर में जमीन की मांग बहुत ज्यादा बढ़ रही है जिस कारण उसके दाम में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है।
आखिर क्यों बढ़ रही है रेजिडेंशियल डिमांड
आपको बता दें दिल्ली से सटे हुए शहर गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद जैसी जगहों पर जमीन के रेट तेज हो रहे हैं लेकिन इसके अलावा इन्वेस्टर निवेश के लिए यहां से कम कीमत और बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी वाले शहरों की तरफ बढ़ रहे हैं, और दिल्ली-नोएडा से सीधे कनेक्टेड सोनीपत इसमें आगे निकल गया है। वहीं इतना ही नहीं रोजगार की संभावनाएं भी यहां इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, जमीन की कम लागत, उच्च रिटर्न क्षमता के चलते बढ़ रही है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
