
Train Ticket : कई बार हम जब हम ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए जाते है। खास कर जब कोई एग्जाम हो या फिर कोई त्यौहार हो, तो फिर हमको कन्फर्म टिकट मिलना काफी कठिन हो जाता है। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 200 से अधिक तक पहुंच जाती है। ऐसे में आपके लिए यह जानना बेहद आवश्यक हो जाता है। कि यह वेटिंग लिस्ट क्या होती है। वेटिंग लिस्ट कितनी तरह की होती है। दरअसल, रेलवे ट्रेन के ओरिजिन स्टेशन से लेकर उसके गंतव्य स्टेशन के बीच कई तरह वेटिंग टिकट जारी करती है। इसमें जीएनडब्लूएल, आरएलडब्लूएल, पीक्यूडब्लूएल, आरएलजीएन, आरएसडब्लूएल जैसे कई तरह की वेटिंग टिकट शामिल हैं, तो आइए जानते है इसके बारे में।
जनरल वेटिंग लिस्ट (जीएनडब्लूएल) टिकट क्या होता है
जब आप ओरिजनल स्टेशन से यात्रा को शुरू करते है, तो फिर आपको जीएनडब्लूएल टिकट मिलती है। उदाहरण कोई ट्रेन छिंदवाड़ा से दिल्ली जा रही है, तो फिर छिंदवाड़ा से टिकट लेने पर आपको यह टिकट मिलता है। अगर आप उसी ट्रेन का टिकट लेते है। मगर इस टिकट को भोपाल से लेते है, तो फिर आपको जनरल वेटिंग नहीं मिलेगा। क्योंकि यह जो वेटिंग लिस्ट होता है। यह सबसे कॉमन वैटिंग लिस्ट होता है। इस वेटिंग लिस्ट के कंफर्म होने का चांस बेहद ज्यादा होता है। क्योंकि ट्रेन जहां से चलती है। वहां पर बर्थ अधिक होती है और टिकट के कन्फर्म होने के चांस भी अधिक होते हैं।
क्या होता है रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट (आरएलडब्लूएल)
इस आरएलडब्लूएल वेटिंग टिकट को ट्रेन के शुरू और गंतव्य स्टेशन के बीच के स्टेशनों से जारी किया जाता है। इसके एक उदाहरण से समझते है। अगर आप हवाड़ा से दिल्ली की ट्रेन है। अगर आप इस ट्रेन की टिकट को पटना से लेते है, तो फिर उसे आरएलडब्लूएल टिकट मिलेगा।
पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट (पीक्यूडब्लूएल) क्या होता है
अगर आप ट्रेन से रूट के छोटे स्टेशन से वेटिंग टिकट को लेते है, तो फिर आने पीक्यूडब्लूएल वेटिंग टिकट मिलता है। इस वेटिंग टिकट के भी कंफर्म होने का चांस बेहद कम रहता है।
कब जारी होता है तत्काल कोटा वेटिंग लिस्ट (टीक्यूडब्लूएल)
जब आप तत्काल टिकट बुक कराते हैं। लेकिन आपको कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है। तब आपको टीक्यूडब्लूएल वेटिंग टिकट जारी करता है। इस वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने के चांस बेहद ही कम होते है। मुख्य रूप से रेलवे की तरफ से 4 तरह की वेटिंग टिकट को जारी किया जाता है। इसके अलावा भी रेलवे वेटिंग टिकट को जारी करता है। जैसे आरएलजीएन, आरएसडब्लूएल आदि। लेकिन इन टिकट के कोई खास मायने नहीं रहता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
