Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने यह स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड पहचान का एक वैलिड प्रूफ है, लेकिन इसे डेट ऑफ बर्थ (DOB) का प्रमाण नहीं माना जाता है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, UIDAI ने कहा कि आधार का उद्देश्य प्रमाणीकरण के साथ यूज किए जाने पर पहचान के प्रमाण के रूप में काम करना है, लेकिन यह अपने आप में डेट ऑफ बर्थ के प्रमाण के रूप में मान्य नहीं है।

UIDAI ने क्या कहा?
हाल ही में जारी एक बयान में, UIDAI ने फिर से दोहराया कि आधार का मुख्य काम पहचान की पुष्टि करना है, न कि उम्र की पुष्टि करना। प्राधिकरण ने इस बात पर जोर दिया कि इस डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल केवल पहचान के मकसद से और प्रमाणीकरण प्रणालियों के साथ मिलकर ही किया जाना चाहिए।
UIDAI ने कहा, "आधार का उद्देश्य पहचान के प्रमाण के रूप में काम करना है, जब इसका उपयोग प्रमाणीकरण के साथ किया जाता है। उन्होंने आगे बताया... आधार को नियमों के तय तरीके से पहचान स्थापित करने के लिए स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन जन्म डेट के प्रमाण के रूप में इसकी स्वीकृति के संबंध में ये नियम मौन हैं..."
UIDAI ने कहा कि "...अगर आधार में जन्मतिथि की सही होने को लेकर कोई विवाद होता है, तो इसे साबित करने की जिम्मेदारी आधार नंबर रखने वाले व्यक्ति की ही होगी... आधार नंबर का इस्तेमाल किसी व्यक्ति की पहचान साबित करने के लिए किया जा सकता है, बशर्ते उसका प्रमाणीकरण हो जाए। लेकिन, अपने आप में यह जन्मतिथि का कोई प्रमाण नहीं है।"
आधार को जन्म तिथि का प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?
- आधार अधिनियम, 2016 आधार को पहचान के प्रमाण के तौर पर यूज करने की अनुमति देता है, लेकिन इसे जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर नहीं बताता।
- आधार अधिनियम की धारा 4(3) आधार को पहचान के प्रमाण के तौर पर मान्यता देती है, लेकिन जन्म तिथि के सत्यापन के लिए इसका विस्तार नहीं करती।
- कई मामलों में, जन्म तिथि निवासी की स्व-घोषणा के आधार पर दर्ज की जाती है, न कि स्वतंत्र रूप से सत्यापित दस्तावेजों के आधार पर।
- UIDAI जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या स्कूल प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों के आधार पर जन्म तिथि को "दावा किया गया" (claimed) के रूप में दर्ज करता है।
- अगर वैध दस्तावेज मौजूद नहीं हैं, तो जन्म तिथि को "घोषित" (Declared) या "अनुमानित" (Approximate) के रूप में दर्ज किया जा सकता है। ऐसे में सिस्टम अनुमानित वर्ष की 1 जनवरी को डिफॉल्ट तिथि के रूप में ले लेता है।
- UIDAI की भूमिका केवल पहचान संख्या जारी करने और प्रमाणीकरण को सक्षम करने तक सीमित है, न कि प्राथमिक जन्म रजिस्टर बनाए रखने तक।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत



Click it and Unblock the Notifications