नई दिल्ली, नवंबर 15। महंगाई के मोर्चे पर आम जनता के लिए एक झटका देने वाली खबर आई है। अक्टूबर महीने में थोक महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर में देश भर में थोक मुद्रास्फीति बढ़ कर 12.54 प्रतिशत हो गई। सितंबर महीने के दौरान थोक मूल्य सूचकांक (डब्लूपीआई) में 10.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि अगस्त के लिए थोक महंगाई के आंकड़े को 11.39 प्रतिशत से संशोधित कर 11.64 प्रतिशत किया गया है। अक्टूबर 2020 में थोक महंगाई दर 1.31 फीसदी रही थी।

क्यों बढ़ी महंगाई
गौरतलब है कि पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में अक्टूबर 2021 में थोक मुद्रास्फीति की दर में इतनी बढ़ोतरी मुख्य रूप से खनिज तेलों, बेसिक मेटल्स, खाद्य उत्पादों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, रसायनों और रासायनिक उत्पादों आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई है। ये लगातार 7वां महीना रहा, जिसमें थोक महंगाई दर दोहरे अंकों (10 फीसदी या इससे अधिक) में रही है।
खाद्य महंगाई घटी
सितंबर के महीने में दर्ज की गई 4.69 फीसदी गिरावट की तुलना में खाद्य मुद्रास्फीति अक्टूबर में साल दर साल आधार पर 1.69 फीसदी घटी। वहीं विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति सितंबर में 11.41% के मुकाबले 12.04% रही। कुल मिलाकर ईंधन और बिजली की थोक महंगाई दर अक्टूबर में 37.18 फीसदी रही, जो सितंबर में 24.81 फीसदी और अगस्त में 26.09 फीसदी थी। अक्टूबर में कच्चे तेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की कीमतों में 66.46% की वृद्धि हुई, जबकि एक महीने पहले कीमतों में 43.92% की वृद्धि हुई थी।
प्याज और आलू
आलू और प्याज की मुद्रास्फीति सितंबर में 48.95% और 1.91% की गिरावट की तुलना में अक्टूबर में 51.32% और 25.01% घटी। अंडे, मांस और मछली की कीमतें अक्टूबर में 1.98% बढ़ीं, जो सितंबर में 5.18% थीं। इससे पहले शुक्रवार को जारी खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों की बात करें तो अक्टूबर में ये बढ़ कर 4.48% हो गयी, जो सितंबर में 4.35% थी। हालांकि यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 2-6% के लक्ष्य सीमा के भीतर रही।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications