एक तरफ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते जा रही है। वहीं दूसरी ओर देश में महंगाई दर को लेकर भी नकारात्मक खबरें आ रही है।
नई दिल्ली: एक तरफ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते जा रही है। वहीं दूसरी ओर देश में महंगाई दर को लेकर भी नकारात्मक खबरें आ रही है। बीते कल ही खुदरा महंगाई दर के आंकड़े आए हैं और आज थोक महंगाई दर के आंकड़े आए हैं। सरकार ने जुलाई के थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर के आंकड़े जारी किए हैं जिसमें गिरावट बढ़ गई है और ये बात सरकार को और परेशान कर सकती है। थोक महंगाई दर जुलाई में गिरकर 0.58 फीसदी पर आ गई। हालांकि खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया। थोक महंगाई दर जून में (-) 1.81 फीसदी थी। जबकि मई में (-) 3.37 फीसदी और अप्रैल में (-) 1.57 फीसदी दर्ज की गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर जुलाई 2020 में -0.58 फीसदी रही। बता दें कि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 1.17 फीसदी दर्ज किया गया था।

महंगी हो गई खाने-पीने की वस्तुएं
जानकारी दें कि मंत्रालय के अनुसार, खाने-पीने की वस्तुओं की थोक कीमतों की महंगाई जुलाई में बढ़कर 4.08 फीसदी हो गई, जून में यह 2.04 फीसदी पर थी। हालांकि, फ्यूल एंड पावर सेगमेंट में महंगाई दर गिरकर 9.84 फीसदी रही रही, जबकि जून में यह 13.60 फीसदी दर्ज की गई थी। वहीं आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर जुलाई में 0.51 फीसदी दर्ज की गई। जून में यह 0.08 फीसदी रही थी। बता दें, आरबीआई ने पिछले सप्ताह अपनी पॉलिसी में महंगाई दर में बढ़ोतरी के जोखिम का हवाला देते हुए नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया था।
आलू-प्याज, दूध हुए महंगे
बात करें आलू कि तो थोक महंगाई जुलाई में बढ़कर 69.07 फीसदी रही है जबकि जून में ये 56.20 फीसदी थी। वहीं प्याज की थोक महंगाई जुलाई में घटकर -25.56 फीसदी रही है और जून में ये-15.27 फीसदी पर आई थी। दूध की थोक महंगाई दर जुलाई में बढ़कर 4.61 फीसदी पर आई है और जून में ये 4.05 रही थी। इसके साथ ही मांसाहारी खाद्य पदार्थों की थोक महंगाई दर देखें तो अंडे, मांस की थोक महंगाई बढ़कर 5.27 फीसदी रही है जो जून के 4.45 फीसदी से ज्यादा है। एक दिन पहले गुरुवार को सांख्यिकी मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2020 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर 6.93 पर रही है। जून में ये 6.23 फीसदी पर थी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
