Inflation in India: भारत की वार्षिक थोक मूल्य-आधारित मुद्रास्फीति (WPI) सितंबर में घटकर 10.70 प्रतिशत हो गई है। अगस्त 2022 में यह 12.41 प्रतिशत थी। पिछले साल सितंबर में थोक महंगाई दर 11.8 प्रतिशत थी। शुक्रवार को जारी सरकारी आकड़ो से यह जानकारी मिली है।

पिछले 18 महीने से डबल डिजिट में है महंगाई
सितंबर डबल डिजिट WPI मुद्रास्फीति का लगातार 18वां महीना है। इस साल मई में थोक महंगाई दर 15.88 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहूच गई थी। डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति भी सितंबर 2022 में घटकर 8.08 प्रतिशत हो गई है। यह अगस्त 2022 में 9.93 प्रतिशत थी। हालांकि, सितंबर महीने में सब्जियों के मुद्रास्फीति में बढ़ोत्तरी हुई है। यह अगस्त में 22.29 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 39.66 प्रतिशत रही है।
सितंबर में घटी है थोक महंगाई
सितंबर 2022 के मुद्रास्फीति मुख्य रूप से पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में खनिज तेलों, खाद्य पदार्थों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, रसायन और रासायनिक उत्पादों, बुनियादी धातुओं, बिजली, वस्त्र आदि की कीमतों में वृद्धि का योगदान है। ईंधन और बिजली के उत्पादो में मुद्रास्फीति सितंबर में कम होकर 32.61 प्रतिशत पर आ गई है, जबकि अगस्त में यह 33.67 प्रतिशत थी। विनिर्मित उत्पादों और तिलहन में मुद्रास्फिति क्रमशः 6.34 प्रतिशत और 16.55 प्रतिशत थी।
सितंबर में बढ़ी है खुदरा महंगाई
इस हफ्ते की शुरुआत में, सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि भारत की खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में पांच महीने के उच्च स्तर 7.41 प्रतिशत पर पहुंच गई है। खुदरा मुद्रास्फिती खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी से प्रेरित थी। खुदरा महंगाई से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पर कीमतों में धीमी वृद्धि के लिए आक्रामक तरीके से कार्य करने का दबाव बढ़ गया। मुद्रास्फीति लगातार नौवें महीने आरबीआई के 6 प्रतिशत के अपर बैंड से अधिक बनी हुई है। अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि पिछले साल के कम आधार के कारण अगले कुछ महीनों में मुद्रास्फीति 7 प्रतिशत के करीब हो जाएगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
