Kokilaben Ambani Life, Kokilaben Ambani Net Worth : दुनिया के सबसे अमीर लोगों की टॉप सूची में शामिल देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी की गुरुवार देर रात अचानक तबियत खराब हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 91 वर्षीय कोकिलाबेन को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की 91 वर्षीय मां कोकिलाबेन अंबानी भारत के सबसे प्रमुख महिलाओं में से एक हैं।2002 में धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद अंबानी परिवार में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि कोकिलाबेन अंबानी कौन हैं और उनका नेटवर्थ कितना है?
कौन हैं कोकिलाबेन अंबानी?
कोकिलाबेन अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक दिवंगत धीरूभाई अंबानी की पत्नी हैं। कोकिलाबेन अंबानी जीवन कोकिलाबेन अंबानी और धीरूभाई अंबानी के चार बच्चे हैं - मुकेश, अनिल, नीना कोठारी और दीप्ति सालगांवकर। 1934 में गुजरात के जामनगर में कोकिलाबेन का जन्म हुआ है। जामनगर बाद में अंबानी परिवार के लिए महत्वपूर्ण हो गया जब रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वहां अपनी रिफाइनरी स्थापित की।
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोकिलाबेन ने कक्षा 10 तक पढ़ाई की। रिपोर्ट में कहा गया है कि धीरूभाई अंबानी ने उन्हें भाषा सीखने और औपचारिक बातचीत में शामिल होने में मदद करने के लिए एक अंग्रेजी शिक्षक की व्यवस्था की थी। कोकिलाबेन अंबानी अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी के साथ मुंबई के एंटीलिया में रहती हैं। उन्हें लग्जरी कारों का शौक है, मर्सिडीज-बेंज उनका पसंदीदा ब्रांड है। कोकिलाबेन शाकाहारी भोजन पसंद करती हैं। उन्हें पारंपरिक गुजराती व्यंजन जैसे दाल, रोटी और ढोकला काफी पसंद है।
कोकिलाबेन का नेटवर्थ?
कोकिलाबेन अंबानी की कुल अनुमानित संपत्ति लगभग ₹18,000 करोड़ है। उनके पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 1.57 करोड़ से अधिक शेयर हैं, जो कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 0.24% है।
कोकिलाबेन रिलायंस में सबसे बड़ी व्यक्तिगत हिस्सेदारी वाली परिवार की सदस्य हैं। उनकी तुलना में मुकेश अंबानी के पास कंपनी का लगभग 0.12% हिस्सा है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications