Kailash Gahlot Net Worth: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है पार्टी वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकर में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से उनके इस्तीफे के बाद से ही कैलाश गहलोत चर्चा में बने हुए हैं, दिल्ली की राजनीति में भी कैलाश गहलोत का नाम बहुत बड़ा माना जाता है।

कैलाश गहलोत अपनी संपत्ति से भी काफी प्रभावशाली माने जाते हैं उनकी संपत्ति करोड़ों में फैली हुए है। कैलाश गहलोत दिल्ली की राजनीति के साथ ही देश की राजनीति में भी बहुत अहम नाम माना जाता है वे 2015 से नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के तौर पर काम कर रहे हैं। कैलाश गहलोत बहुत कम समय में पार्टी के बड़े पद पाने वाले भी नेता हैं। पार्टी के अंदर गहलोत को कानूनी समझ के लिए भी बहुत अहम माना जाता है।
कैलाश गहलोत की इतनी है संपत्ति
कैलाश गहलोत करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, चुनावी हलफनामे (2020) के मुताबिक कैलाश गहलोत के पास कुल संपत्ति 46 करोड़ रुपए है। कैलाश गहलोत के पास 6 करोड़ का लोन है। 2015 के चुनावी हलफनामे में कैलाश गहलोत ने अपनी संपत्ति 37 करोड़ रुपए बताई थी। कैलाश गहलोत के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। कैलाश गहलोत पेशे से वकालत भी करते हैं और ये भी उनकी इंकम का सोर्स है। कैलाश गहलोत ने कई सारी जगह पर इंवेस्टमेंट भी क्या हुआ है।
कैलाश गहलोत ने यहां से की पढ़ाई
कैलाश गहलोत ने 22 जुलाई 1974 को मित्रांव गांव, नजफगढ़ में जन्में गहलोत परिवार में उनका जन्म हुआ। कैलाश गहलोत ने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से पढ़ाई की है, यहां से उन्होंने राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है, वहीं इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से कानून की पढ़ाई की और LL.B और LL.M दोनों डिग्रियां ली हैं। आपको एक चीज और बता दें कैलाश गहलोत अपने कॉलेज के समय से ही राजनीति सक्रिय रहे हैं और वे अपने कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे।
वकालत में भी बनाया बड़ा रुतबा
कैलाश गहलोत ने अपनी राजनीति के साथ ही वकालत में भी बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने से पहले एक कामियाब वकील के तौर पर भी काम किया है जहां उन्होंने बहुत अच्छे से अपने काम को निभाया जिसमें कैलाश गहलोत ने 16 सालों तक सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत की है।
अपने इस कारियर के दौरान उन्हे कई सम्मनों से सम्मानित भी किया गया और इसके साथ कैलाश गहलोत को 2005 से 2007 तक दिल्ली हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन में सदस्य कार्यकारी के रूप में चुना गया, जहां पर उन्होंने बहुत अच्छे ढंग से अपने काम को निभाया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications