BJP National President Nitin Nabin Salary: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में एक बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को अपना नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार (15 दिसंबर) को दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में नितिन नबीन के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा जहां, वे अपना पदभार ग्रहण करेंगे। जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने के बाद नितिन नबीन को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बीजेपी में इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद से नितिन नबीन के बारे में जानने के लिए लोगों में उत्सुकता काफी बढ़ गई है। लोग यह जानना चाहते हैं कि नितिन नबीन कौन हैं और उन्हें अब कितनी सैलरी मिलेगा और साथ में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? तो चलिए जानते हैं डिटेल में...
कौन हैं नितिन नबीन?
45 वर्षीय नितिन नबीन, दिवंगत नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं, जो बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रह चुके थे। नितिन नबीन बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं और अभी भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फिलहाल वह नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार में मंत्री हैं और सड़क निर्माण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह पहले भी मंत्री रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी के तौर पर नबीन की जिम्मेदारी पार्टी में काफी सराहनीय रही है।
नितिन नबीन की सैलरी
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद न तो संवैधानिक और न सरकारी पद है। यह पद पूरी तरह से पार्टी संगठन से संबंधित है। ऐसे में उन्हें सरकार की ओर से कोई सैलरी नहीं या सुविधाएं नहीं मिलेंगी। हालांकि, इस पद पर बैठे व्यक्ति के लिए पार्टी सभी खर्चों का वहन करती है।
अभी तक बीजेपी ने कभी भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के मानदेय या वेतन को लेकर आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए हैं। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पार्टी अपने अध्यक्ष को हर महीने लगभग 1 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये तक का मानदेय देती है। ऐसे में माना जाना चाहिए कि नितिन नबीन को सरकार की ओर से नहीं बल्कि बीजेपी की ओर से वेतन मिलेगा।
इसके अलावा, नितिन नबीन को सैलरी बिहार सरकार के मंत्री के रूप में मिलती रहेगी (जो राज्य कैबिनेट मंत्री की सामान्य सैलरी होती है, जिसमें बेसिक पे, अलाउंस आदि शामिल होते हैं)।
नितिन नबीन को कौन-कौनसी सुविधाएं मिलेंगी?
BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के बराबर सुविधाएं मिलती हैं। पार्टी फंड से सभी कार्यक्रमों और यात्राओं का खर्च वहन किया जाता है, जिसमें शामिल हैं:
- हवाई यात्रा
- लग्जरी वाहन और ड्राइवर
- सड़क मार्ग से यात्रा
- आवास और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं
नितिन नबीन का नेटवर्थ (Nitin Nabin Net Worth)
चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन की कुल संपत्ति (Assets) लगभग 3.07 करोड़ रुपये है, जबकि नेटवर्थ (शुद्ध संपत्ति, देयताओं को घटाकर) लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications