नई दिल्ली, जुलाई 29। आज के जमाने में लगभग हर एक काम हम ऑनलाईन ही करते है। शॉपिंग करने से लेकर बिजली का बिल भरने और रिचार्ज करने सब ऑनलाइन ही हो जाता है। इन सब चीजों का भुगतान भी हम ऑनलाईन ही करते है। और ऑनलाइन भुगतान करने के लिए हमे बैंक अकाउंट की जरूरत होती है। हम सभी पैसों का लेन देन बैंक खाते के माध्यम से ही करते है साथ ही हम अपनी कमाई का कुछ हिस्सा भी बैंक खाते में बचा कर रखते है। वैसे आपने कभी सोचा है कि जब कोई गुजर जाता है तो उसके बाद उसके बैंक खाते का क्या होता है।उसके खाते का सारा पैसा किसको मिलता है। खाताधारक के गुजर जाने के बाद उसके पैसे को ट्रांसफर करने के लिए बैंक ने तीन नियम बनाए है। जिन नियमो को जानना बेहद ही जरूरी है।
पैसा नॉमिनी को दिया जाता है
जब भी व्यक्ति का खाता खुलवाया जाता है तो उससे खाता खुलवाते समय एक नॉमिनी फॉर्म भरवाया जाता है। उसके गुजर जाने के बाद सारा पैसा उस नॉमिनी को दिया जाता है। यह फॉर्म इसलिए भरवाया जाता है कि ताकि दूसरा व्यक्ति उसके साथ धोखाधड़ी ना करें। उसके खाते के साथ कोई छेड़छाड़ ना करें। भारत में लगभग हर बैंक में यह नियम है।
पैसा जॉइंट अकाउंट वाले को दिया जाता है
यदि आपको ज्वाइंट अकाउंट है। कोई व्यक्ति अपनी पत्नी, बच्चों या किसी दोस्त के साथ ज्वाइंट अकाउंट खोलता है, तो उस स्थिति में किसी एक खाताधारक के गुजर जाने के बाद दूसरे खाताधारक को अकाउंट में जमा किया हुआ पैसा आसानी से मिल जाता है। इसके लिए ज्वाइंट अकाउंट में मौजूद दूसरे व्यक्ति को मृतक व्यक्ति से सम्बंधित मृत्यु प्रमाण पत्र की एक कॉपी बैंक की ब्रांच में जमा करनी होती है, जिसके बाद उस अकाउंट से मृतक व्यक्ति का नाम हटा दिया जाता है।
खाते में नॉमिनी का नाम ना हो तो
ज्यादातर पुरानी खाताधारक का कोई नॉमिनी नहीं होता है। वह फॉर्म भरवा के समय नॉमिनी का नाम लिखना भूल जाता है। ऐसे में बैंक संबंधित नॉमिनी की जानकारी नहीं होती है। उस स्थिति में खाताधारक कि यदि मृत्यु हो जाती है। तब उस व्यक्ति को खाता धारक का पैसा निकलवाने के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
