नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड को पिछले कई साल से स्मार्ट इनवेस्टमेंट बताया जा रहा था। लेकिन कोरोना महामारी ने सब कुछ बदल दिया है। जहां इक्विटी म्यूचुअल फंड में जिन्होंने 1 साल पहले निवेश किया था, उनके 1 लाख रुपये की वैल्यू अब करीब 66 रुपये बची है। यानी करीब 34 हजार रुपये एक साल में डूब चुके हैं, वहीं ज्यादा सुरक्षित समझी जाने वाली म्यूचुअल फंड की डेट स्कीम का हाल भी बुरा है। फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया ने अपनी 6 डेट स्कीम को एक साथ बंद कर दिया है। इन स्कीम में निवेशकों का करीब 28 हजार करोड़ रुपया फंसा गया है। इन 6 डेट स्कीम का नाम इस प्रकार है
-फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन लो ड्यूरेशन फंड
-फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन शॉर्ट बॉन्ड फंड
-फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन शॉर्ट टर्म इनकम प्लान
-फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन क्रेडिट रिस्क फंड
-फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन डायनामिक एक्यूरियल फंड
-फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन इनकम ऑपरच्यूनिटी फंड
एसआईपी का भी बुरा हाल
म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी बताया जाता है। लेकिन जिन लोगों ने इस तरीके से निवेश किया था, उनका भी हाल बुरा है। म्यूचुअल फंड की जिस स्कीम में एक मुश्त लगाया गया 1 लाख रुपया 1 साल में 66000 रुपये बचा है, अगर उसी स्कीम में किसी ने 10000 रुपये महीने एक साल तक लगया होता तो उसका 120000 रुपया आज करीब 92000 रुपये की बचा होता। इस प्रकार करीब उसे 42 फीसदी से ज्यादा का नुकसान होता।
ऐसे में आइये जानते हैं कि इक्विटी म्यूचुअल फंड वह कौन सी टॉप 10 स्कीम हैं, जिन्होंने निवेशकों का सबसे ज्यादा नुकसान कराया है। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि एक साल पहले बैंकों की एफडी पर करीब 8 फीसदी तक ब्याज मिल रहा था। और इन नुकसान कराने वाली टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीमों में जिसने सबसे कम नुकसान कराया है, उसका भी प्रतिशत 11 फीसदी के ऊपर है। यानी म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों का बीते एक साल में भारी नुकसान हुआ है।
नुकसान कराने में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की स्कीम आगे
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की स्कीम एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड रेग्युलर में अगर किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 65,899 रुपये बची है। इस प्रकार उसे करीब 34.10 फीसदी का नुकसान हो रहा है। वहीं अगर किसी ने इसी फंड में 10000 रुपये महीने की एसआईपी की होगी उसके 120000 रुपये की वैल्यू इस वक्त करीब 91,870 रुपये बची होगी। यानी निवेशक को करीब 42 फीसदी का नुकसान हो रहा होगा।
नुकसान कराने में दूसरे नंबर पर एलएंडटी इमर्जिंग बिजनेस रेग्युलर प्लान
एलएंडटी इमर्जिंग म्यूचुअल फंड के एलएंडटी इमर्जिंग बिजनेस रेग्युलर प्लान में अगर किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 68,495 रुपये बची है। इस प्रकार उसे करीब 31.50 फीसदी का नुकसान हो रहा है। वहीं अगर किसी ने इसी फंड में 10000 रुपये महीने की एसआईपी की होगी उसके 120000 रुपये की वैल्यू इस वक्त करीब 92,760 रुपये बची होगी। यानी निवेशक को करीब 41 फीसदी का नुकसान हो रहा होगा।
निप्पोन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
निप्पोन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 76,582 रुपये बची है। इस प्रकार उसे करीब 23.42 फीसदी का नुकसान हो रहा है। वहीं अगर किसी ने इसी फंड में 10000 रुपये महीने की एसआईपी की होगी उसके 120000 रुपये की वैल्यू इस वक्त करीब 1,00,058 रुपये बची होगी। यानी निवेशक को करीब 31 फीसदी का नुकसान हो रहा होगा।
एलएंडटी मिडकैप रेग्युलर प्लान
एलएंडटी मिडकैप रेग्युलर प्लान म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 80,406 रुपये बची है। इस प्रकार उसे करीब 19.59 फीसदी का नुकसान हो रहा है। वहीं अगर किसी ने इसी फंड में 10000 रुपये महीने की एसआईपी की होगी उसके 120000 रुपये की वैल्यू इस वक्त करीब 1,03,116 रुपये बची होगी। यानी निवेशक को करीब 26.31 फीसदी का नुकसान हो रहा होगा।
कोटक इमर्जिंग इक्विटी रेग्युलर प्लान
कोटक इमर्जिंग इक्विटी रेग्युलर प्लान म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 83,425 रुपये बची है। इस प्रकार उसे करीब 16.58 फीसदी का नुकसान हो रहा है। वहीं अगर किसी ने इसी फंड में 10000 रुपये महीने की एसआईपी की होगी उसके 120000 रुपये की वैल्यू इस वक्त करीब 1,02,977 रुपये बची होगी। यानी निवेशक को करीब 26.52 फीसदी का नुकसान हो रहा होगा।
टाटा मिडकैप ग्रोथ रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम
टाटा मिडकैप ग्रोथ रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 84,174 रुपये बची है। इस प्रकार उसे करीब 15.83 फीसदी का नुकसान हो रहा है। वहीं अगर किसी ने इसी फंड में 10000 रुपये महीने की एसआईपी की होगी उसके 120000 रुपये की वैल्यू इस वक्त करीब 1,04,250 रुपये बची होगी। यानी निवेशक को करीब 24.63 फीसदी का नुकसान हो रहा होगा।
एल्डरवाइज मिडकैप डायरेक्ट प्लान म्यूचुअल फंड स्कीम
एल्डरवाइज मिडकैप डायरेक्ट प्लान म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 84,990 रुपये बची है। इस प्रकार उसे करीब 15.01 फीसदी का नुकसान हो रहा है। वहीं अगर किसी ने इसी फंड में 10000 रुपये महीने की एसआईपी की होगी उसके 120000 रुपये की वैल्यू इस वक्त करीब 1,04,921 रुपये बची होगी। यानी निवेशक को करीब 23.63 फीसदी का नुकसान हो रहा होगा।
एसबीआई स्मॉल कैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम
एसबीआई स्मॉल कैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 86,776 रुपये बची है। इस प्रकार उसे करीब 13.22 फीसदी का नुकसान हो रहा है। वहीं अगर किसी ने इसी फंड में 10000 रुपये महीने की एसआईपी की होगी उसके 120000 रुपये की वैल्यू इस वक्त करीब 1,06,132 रुपये बची होगी। यानी निवेशक को करीब 21.81 फीसदी का नुकसान हो रहा होगा।
इनवेस्को इंडिया मिडकैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम
इनवेस्को इंडिया मिडकैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 87,975 रुपये बची है। इस प्रकार उसे करीब 12.02 फीसदी का नुकसान हो रहा है। वहीं अगर किसी ने इसी फंड में 10000 रुपये महीने की एसआईपी की होगी उसके 120000 रुपये की वैल्यू इस वक्त करीब 1,09,100 रुपये बची होगी। यानी निवेशक को करीब 17.30 फीसदी का नुकसान हो रहा होगा।
डीएसपी मिडकैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम
डीएसपी मिडकैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 88,826 रुपये बची है। इस प्रकार उसे करीब 11.17 फीसदी का नुकसान हो रहा है। वहीं अगर किसी ने इसी फंड में 10000 रुपये महीने की एसआईपी की होगी उसके 120000 रुपये की वैल्यू इस वक्त करीब 1,08,187 रुपये बची होगी। यानी निवेशक को करीब 18.69 फीसदी का नुकसान हो रहा होगा।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications