नई दिल्ली, जुलाई 19। अगर आप दोपहिया वाहन में बाइक या स्कूटी चलाते हैं तो आपको नए ट्रैफिक नियमों को ध्यान में रखना होगा, नहीं तो आपको तगड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है। अपने देश में अमूमन लोग चप्पल और सैंडल पहनकर कर स्कूटी या बाइक लेकर निकल पड़ते हैं, नए यातायात नियमों के तहत अब चप्पल और सैंडल पहनकर दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर 1000 हजार रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
चप्पल पहनकर बाइक चलाने से बचे
यातायात नियमों के तहत चप्पल और सैंडल पहनकर बाइक या स्कूटी चलाना अपराध की कैटेगरी में आता है। मोटर वाहन अधिनियम के मुताबिक ड्राइविंग करते समय कुछ निश्चित चीजें पहननी जरूरी होती है। यातायात के इन नियमों की अनदेखी होती आई है, लेकिन यह आपके लिए भारी पड़ सकता है। चालकों की सुरक्षा को देखते हुए ही इन नियमों को बनाया गया है। ट्रैफिक नियम के मुताबिक अगर आप टू व्हीलर चलाते हैं तो आपको पूरी तरह से बंद जूते पहनना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।
1000 रुपए तक भरना होगा जुर्माना
अगर आप चप्पल या सैंडल पहनकर ड्राइविंग करते हैं और पकड़े जाते हैं तो इस बात के लिए ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है। मोटर व्हीकल्स एक्ट के अनुसार इस बात के लिए आपको 1000 रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। चप्पल के अलावा टू व्हीकल्स चलाते वक्त आपको खास ड्रेस कोड का भी पालन करना होता है। दोपहिया चलाते वक्त फुल पैंट के साथ शर्ट या टीशर्ट पहनना जरूरी है। अगर आप गलत ड्रेस के साथ गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो पुलिस आपका 2000 रुपए तक का चालान काट सकती है।
दुर्घटना में ज्यादा चोट की संभावना रहती है
चप्पल या सैंडल पहनकर गियर वाले बाइकों को चलाना खतरनाक है। चप्पल और सैंडल की वजह से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यातायात के ये नियम तो काफी पहले से है लेकिन बहुत कम लोग इसे फॉलो करते हैं। अब यातायात विभाग इन नियमों को लेकर काफी गंभीर है और बढ़ती दुर्घटना को रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करवाने में जुटा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
