नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने ढेर सारे प्रीपेड रिचार्ज प्लान जारी किए हुए हैं। आमलोगों के लिए सभी प्लान की जानकारी रख पाना कठिन होता है। फिर भी रिचार्ज के पहले अगर थोड़ी जानकारी जुटा ली जाए तो अच्छा खासा फायदा हो सकता है। जियो के अगर दो प्लान के फायदे की बात की जाए तो सिर्फ 1 रुपये के चलते काफी अंतर आ जाता है। ऐसे में हरदम रिचार्ज कराते वक्त सही प्लान का पता लगा कर ही रिचार्ज कराएं, जिससे अपने पैसों का पूरा फायदा मिल सके। आइये जानते हैं आखिर 1 रुपये में आपको कितना फायदा मिल सकता है।
28 दिन की बढ़ जाएगी वैलेडिटी
जी हां, अगर आप जियो का सही प्लान लेंगे तो केवल 1 रुपये के अंतर से आपकी वैलेडिटी 28 दिन की ज्यादा हो जाएगी। इसके लिए आपको सही प्लान चुनना होगा। आइये जानते हैं कि यह जियो के कौन से रिचार्ज प्लान हैं।
ये हैं 598 रु और 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के पास 598 रुपये और 599 रुपये के 2 प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च हैं। इन दोनों के बीच में केवल 1 रुपये का अंतर है, लेकिन इसी 1 रुपये के अंतर में ढेर सारा फायदा छिपा हुआ है।
पहले जाने 598 रुपये के रिचार्ज प्लान के बारे में
598 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 2 जीबी डेटा रोज दिया जाता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यह स्पीड घटकर 64केबीपीएस हो जाती है। इसके अलावा 200 एफयूपी मिनट बात करने के लिए भी मिलते हैं। वहीं रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
अब जानिए 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बारे में
रिलायंस जियो के 599 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में वैलिडिटी 84 दिन मिलती है। इस प्लान में भी 2 जीबी डेटा रोज मिलता है। यह डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64केबीपीएस रह जाती है। इस प्लान में 200 एफयूजी मिनट बात करने के लिए मिलते हैं। वहीं रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
अब जानिए 1 रुपये के अंतर का फायदा
598 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी ही मिलती है। वहीं 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्रकार केवल 1 रुपये ज्यादा देकर आप आराम से 28 दिन की वैलिडिटी अतिरिक्त रूप से पा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications