केंद्र सरकार ने Semiconductor Mission 2.0 के लिए करीब ₹1.27 लाख करोड़ के बजट को मंजूरी दी है। इस मिशन का उद्देश्य सिर्फ फैक्ट्री बनाने के साथ-साथ मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है, ताकि चिप डिजाइन करने वाली कंपनियों से लेकर रिसर्च संस्थान और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी पूरी सप्लाई चेन भारत में विकसित हो सके।

सरकरा की India Semiconductor Mission 2.0 योजना अगर सफल होती है, तो आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। अब सवाल है कि सरकार की ओर से इस योजना को मंजूरी मिलने से कौन-कौन से शेयर फायदे में रह सकते हैं?
सबसे पहले बात करें Tata Group की, तो समूह भारत की पहली सेमीकंडक्टर फैब स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। सरकार की नई नीति से उसके विस्तार को और गति मिलने की संभावना है। वहीं Tata Elxsi चिप डिजाइन, एम्बेडेड सिस्टम में मजबूत पकड़ रखती है। इसके साथ ही TCS भी इस थीम से जुड़ी कंपनियों में शामिल है। कंपनी AI, इंजीनियरिंग और सेमीकंडक्टर डिजाइन से जुड़े कई ग्लोबल ग्राहकों के साथ काम करती है।
Kaynes Technology इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर पैकेजिंग और ATMP क्षेत्र में काम करती है। इसके साथ ही CG Power & Industrial Solutions की भी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में मौजूदगी मजबूत है। इसी तरह Syrma SGS Technology, जो इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और PCB असेंबली में काम करती है, उसे भी बढ़ते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से नए ऑर्डर मिल सकते हैं।
MosChip Technologies का मुख्य कारोबार चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग और IP डेवलपमेंट से जुड़ा है। सरकार की ओर से डिजाइन इकोसिस्टम को बढ़ाने पर कंपनी के लिए अवसर बन सकते हैं। वहीं HCL Technologies दुनिया की कई बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनियों के साथ डिजाइन और इंजीनियरिंग रिसर्च सेवाओं में काम करती है। यहां भी नए ऑर्डर की संभावना बन सकता है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो Semiconductor Mission 2.0 भारत के लिए सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि देश को हाई टेक मैन्युफैक्चरिंग और उन्नत तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक ताकत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर योजना सफल रहता है, तो आने वाले वर्षो में भारत सेमीकंडक्टर हब के तौर पर उभर सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications