नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप बीते सप्ताह करीब 78,275.12 करोड़ रुपये घट गया है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। वहीं बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 163.23 अंक या 0.42 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं बीते सप्ताह इन दोनों कंपनियों के अलावा एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप काफी घटा है। इसके अलावा इनफोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण बढ़ा है।
जानिए मार्केट कैप घटने वाली कंपनियां
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 20,666.46 करोड़ रुपये घटकर 13,40,213.50 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज हो ही हुआ है। इसके बाद टीसीएस की मार्केट कैप 19,700.02 करोड़ रुपये घटकर 8,41,453.51 करोड़ रुपये रह गई। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 17,294.12 करोड़ रुपये घटकर 2,88,544.43 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 8,634.6 करोड़ रुपये घटकर 5,10,792.18 करोड़ रुपये पर आ गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 6,728.15 करोड़ रुपये घटकर 2,58,855.93 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 5,251.77 करोड़ रुपये घटकर 5,68,867.60 करोड़ रुपये रह गया।
ये कंपनियां रहीं फायदे में
आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 2,338.16 करोड़ रुपये बढ़कर 2,34,090.06 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 1,171.31 करोड़ रुपये बढ़कर 4,06,123.91 करोड़ रुपये हो गई। वहीं आईटीसी की मार्केट कैप 604.97 करोड़ रुपये बढ़कर 2,41,787.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
मार्केट कैप के हिसाब से ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
देश की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम अभी भी है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
