नई दिल्ली। आजकल चीजें तेजी से बदल रही हैं। यही कारण है कि हर महीने के पहली तारीख से कई सारे नए बदलाव लागू हो जाते हैं। इनमें से जहां कुछ अच्छे होते हैं, वहीं कुछ नुकसानदेय होते हैं। कुछ बदलाव ऐसे होते हैं, जिनमें आपको किसी जगह पर अपना रिकॉर्ड अपडेट कराना होता है। अगर आप ऐसा करने में असफल रहते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज यानी 1 मार्च 2020 से ऐसे कई बदलाव हो रहे हैं। इनमें से कुछ अच्छे हैं तो कुछ अच्छे नहीं है। इसलिए आपको इनको जानना चाहिए।
एसबीआई बिना केवाईसी वाले अकाउंट करेगा ब्लॉक
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को 28 फरवरी तक बैंक अकाउंट का नो योर कस्टमर (केवाईसी) करा लेने का निर्देश दिया था। अब तय तिथि निकल चुकी है। ऐसे में बैंक अब ग्राहक के उन अकाउंट को बंद कर सकता है, जिन्होंने केवाईसी नहींं कराया है। अब ऐसे बैंक खाते से 1 मार्च से पैसों को निकालना कठिन होगा। अगर अभी तक ऐसा नहीं कराया है तो तुरंत ही अपने बैंक खाते की केवाईसी करा लें।
एटीएम से नहीं निकलेंगे 2000 रुपये के नोट
1 मार्च 2020 से सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने अपने एटीएम में 2000 रुपये के नोट नहीं डालने का फैसला किया है। अगर किसी को 2000 रुपये के नोट की जरूरत होगी तो वह इंडियन बैंक की शाखा में जाकर ले सकता है। इंडियन बैंक ने कहा है कि उसने अपने एटीएम में 2,000 का नोट डालना बंद कर दिया है। हालांकि घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कई बैंकों ने अपने एटीएम में 2000 रुपये के नोट डालना बंद कर दिया है।
लॉटरी पर कटेगा 28 फीसदी जीएसटी
1 मार्च 2020 से लॉटरी पर जीएसअी को बढ़ा दिया गया है। नए नियम के अनुसार, अब लॉटरी पर 28 फीसदी जीएसटी लगेगा। इस बारे में जीएसटी काउंसिल ने दिसंबर 2019 में फैसला लिया था। जीएसटी काउंसिल का कहना है कि सभी राज्यों में सरकार से मान्यता प्राप्त जो लॉटरी चलाई जा रही हैं, उन पर 28 फीसदी जीएसटभ् लगाया जाएगा।
एचडीएफसी बैंक ने जारी किया नया ऐप
एचडीएफसी बैंक के एक नया मोबाइल ऐप जारी किया है। ग्राहक इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि वे गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से नया मोबाइल बैंक डाउनलोड कर सकते हैं। मार्च 2020 से बैंक का पुराना मोबाइल ऐप काम नहीं करेगा।
आज से ये तीन तरह के गैस सिलेंडर भी सस्ते
होली के पहले महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। सरकार ने 1 मार्च 2020 से घरेलू रसोई गैस की कीमत को घटा दिया है। गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) अब 52.50 रुपये सस्ता हो गया है। अब तक यह 893.50 रुपये में मिल रहा था, जो अब 841 रुपये का मिलेगा। फरवरी के दौरान इसमें 144.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। जनवरी में भी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। गैस सिलेंडर के नए रेट आज से लागू हो गए हैं। तेल कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम के सिलेंडर के दामों में भी कटौती की है। इसमें 84.50 रुपये की कटौती की गई है। यानी कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब लोगों को 1465.50 रुपये देने होंगे। इससे कारोबारियों को भी कुछ राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, पांच किलो वाले सिलेंडर पर भी रेट कम किए गए हैं। 5 किलो वाले सिलेंडर पर 18.50 रुपये कम कर दिए गए हैं। अब यह सिलेंडर 308 रुपए का ही मिलेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
