नयी दिल्ली। कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारे पास कहीं से फटा हुआ नोट आ आ जाता है या फिर गलती हम से ही कोई नोट फट जाता है। उस समय हमें ये टेंशन होने लगती है कि अब फटे हुए नोट का क्या किया जाए। क्योंकि कोई भी उस फटे हुए नोट को आसानी से नहीं लेता। लोग टैप या फेविकोल से फटे हुए नोट को चिपका उसे चलाने की कोशिश करते हैं और अकसर इसमें असफल रहते हैं। बैंकों में ऐसे नोट चलेंगे या नहीं इसे लेकर भी आपको कंफ्यूजन हो सकता है। अगर आपको कहीं से कटा-फटा नोट मिल जाए तो आप कैसे उसका इस्तेमाल कर सकते हैं यहां हम आपको बताएंगे।
क्या है आरबीआई का निर्देश
आरबीआई के निर्देश के अनुसार अगर आपके पास कटा-फटा नोट आ जाए तो आप उसे बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं। बैंक ग्राहक से फटा हुआ नोट ले सकते हैं। अच्छी बात ये है कि आपका खाता किसी भी बैंक में हो आप ऐसे नोट बदलवा सकते हैं। आरबीआई की तरफ से बैंकों को जारी किए गए निर्देशों के अनुसार कटे-फटे नोट बदलने किसी भी बैंक ऐसे नोट बदले जा सकते हैं। इतना ही नहीं बैंक शाखाओं में इस सुविधा की जानकारी बोर्ड पर देने का भी निर्देश दिया गया है।
नहीं मिलती पूरी कीमत
अकसर बैंकों में फटे हुए नोटों को बदलने से इंकार कर दिया जाता है, मगर ये आरबीआई के निर्देश इसके विपरीत है। बैंक ग्राहकों से आरबीआई दफ्तर जाने को कहते हैं। ऐसे में लोग परेशान होकर इधर-उधर आने-जाने के बजाय कम कीमत पर कहीं से भी फटे हुए बदलवा लेते हैं। वैसे आरबीआई के नियम यह भी कहते हैं कि बैंक आपसे फटा हुआ नोट वापस लेने के लिए बाध्य नहीं है। दूसरी बात कि जानबूझकर फाड़े गए नोट को बैंक बिल्कुल स्वीकार नहीं करेंगे।
नहीं बदले जाएंगे ये नोट
अगर आपका नोट नकली नहीं है तो उसे जरूर बदला जा सकता है। पुराने, फटे और नोट आसानी से बदले जा सकते हैं। इसके लिए आपसे कोई शुल्क नहीं वसूला जाता। मगर जले हुए या बहुत बुरी टुकड़े हो चुके नोट को नहीं बदला जाएगा। अगर बैंक अधिकारी को लगा कि आपने जानबूझकर नोट फाड़ा या काटा है तो वे आपके नोट को बदलने से इंकार कर सकता है।
ऐसे घट जाएगी नोट की वैल्यू
फटे हुए नोट पर आपको कितने पैसे मिलेंगे ये इस बात पर निर्भर करता है कि नोट कितने का है और कितना फटा हुआ है। उदाहरण के लिए 2000 रुपये के नोट का 88 वर्ग सेंटीमीटर (सीएम) होने पर पूरा पैसा मिलेगा, मगर 44 वर्ग सीएम पर आधा ही मूल्य मिलेगा। इसी तरह 200 रुपये फटे नोट में 78 वर्ग सीएम हिस्सा देने पर पूरा पैसा मिलेगा, मगर 39 वर्ग सीएम पर आधा पैसा मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
