Budget 2026: केंद्र सरकार हर साल जब बजट पेश करती है, तो यह सिर्फ आंकड़ों का ऐलान नहीं होता है, बल्कि देश की आर्थिक दिशा की झलक भी होती है। बजट से यह समझ में आता है कि सरकार के पास पैसा कहां से आता है और उस पैसे का इस्तेमाल किन जरूरी कामों में किया जाता है।

अगर साफ लफ्जों में कहा जाए तो बजट सरकार की कमाई और खर्च का पूरा लेखा-जोखा होता है। बजट 2025-26 भी यही बताता है कि सरकार को कितनी आमदनी होती है और वह हर रुपए को कैसे खर्च करती है।
सरकार की कमाई के मुख्य स्रोत
सरकार की इनकम कई हिस्सों से मिलकर बनती है। सबसे अहम हिस्सा टैक्स से आता है। आम लिगों की कमाई पर लगने वाला आयकर और कंपनियों से लिया जाने वाला कॉरपोरेट टैक्स सरकार की आमदनी की रीढ़ माने जाते हैं। इसके अलावा जीएसटी भी बड़ा स्रोत है, जो रोजमर्रा की चीजों और सर्विसों पर वसूला जाता है।
टैक्स के अलावा सरकार को उधार से भी पैसा मिलता है। जब खर्च ज्यादा हो जाता है और आमदनी कम पड़ती है, तो सरकार बाजार से कर्ज लेती है। इसके साथ ही सरकारी कंपनियों से मिलने वाला मुनाफा, ब्याज से होने वाली आय, फीस और जुर्माना जैसी रकम को नॉन-टैक्स आय कहा जाता है। यह भी सरकार की कमाई में अहम भूमिका निभाती है।
1 रुपए की आमदनी कैसे बनती है
अगर सरकार की कुल आय को 1 रुपए मानें, तो उसका बड़ा हिस्सा टैक्स और उधार से आता है। आयकर, जीएसटी और कॉरपोरेट टैक्स मिलकर सरकार को मजबूत आर्थिक आधार देते हैं। बाकी हिस्सा डिविडेंड, ब्याज और अन्य स्रोतों से पूरा होता है।
सरकार का पैसा कहां खर्च होता है
सरकार के पास आने वाला पैसा कई जरूरी कामों में खर्च किया जाता है। सबसे बड़ा हिस्सा राज्यों को टैक्स में हिस्सा देने में जाता है। संविधान के अनुसार केंद्र सरकार टैक्स से मिलने वाली रकम का बड़ा भाग राज्यों को देती है, ताकि वे अपने यहां विकास कार्य कर सकें।
इसके बाद बड़ा खर्च पुराने कर्ज के ब्याज चुकाने में होता है। सरकार जितना ज्यादा कर्ज लेती है, उतना ही ज्यादा ब्याज भी देना पड़ता है। यही वजह है कि बजट का बड़ा हिस्सा सिर्फ ब्याज भुगतान में चला जाता है।
योजनाएं, सुरक्षा और पेंशन
सरकार देशभर में कई योजनाएं चलाती है, जैसे गरीबों की मदद, सड़क और रेल परियोजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं। इन सब पर बड़ी रकम खर्च होती है। इसके अलावा देश की सुरक्षा के लिए रक्षा बजट भी जरूरी होता है। सेना के आधुनिकीकरण और सुरक्षा तैयारियों पर लगातार खर्च किया जाता है।
सरकारी कर्मचारियों और सैनिकों की पेंशन भी सरकार के खर्च का अहम हिस्सा है। हर साल पेंशन पर हजारों करोड़ रुपये खर्च होते हैं, ताकि रिटायर्ड कर्मचारियों को नियमित सहारा मिल सके।
क्यों जरूरी है बजट
बजट सिर्फ सरकार का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह देश की आर्थिक सेहत का आईना है। इससे यह समझ आता है कि सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं और आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था किस दिशा में आगे बढ़ सकती है। यही कारण है कि बजट को हर नागरिक के लिए अहम माना जाता है।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Gold Rate Today: सोमवार को सोने के भाव में स्थिरता या बदलाव? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications