नई दिल्ली, सितंबर 25। जीवन में कभी न कभी लोन की जरूरत पड़ती ही है। अकसर लोग घर बनवाने के लिए होम लोन लेते हैं। होम लोन की राशि काफी अधिक होती है। जाहिर सी बात है कि यदि आपने लोन लिया है तो उसे चुकाना होगा ही। मगर यदि अगर आप कर्ज नहीं चुका पाते हैं तो इसके कई नुकसान हैं। पहला तो बैंक की नजर में आपकी साख खराब हो जाएगी। इसके अलावा आपका क्रेडिट बहुत अधिक खराब हो सकता सकता है। पर कुछ लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या बैंक लोन न चुकाने की सूरत में हमारी संपत्ति जब्त करके उसे नीलाम कर सकता है? क्या है इस बारे में नियम हम यहां उसी की चर्चा करेंगे।
बैंक देगा चेतावनी
सबसे पहले तो यह जान लीजिए यदि लोन समय पर न चुकाया जाए तो क्रेडिट स्कोर के खराब होने के साथ साथ आपके लिए भविष्य में लोन हासिल करना लगभग असंभव हो जाएगा। मगर होता यह है कि यदि आप कुछ महीनों तक लोन की ईएमआई अदा न करें तो बैंक की तरफ से शुरुआत में आपको चेतावनी दी जाएगी। मगर चेतावनी के बाद भी अगर आपने ईएमआई पूरी नहीं कीं तो बैंक की तरफ से आपको डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाएगा।
ऊंची ब्याज दर
समय पर लोन न चुकाने पर आपको भविष्य में जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, उनमें सख्त नियम और शर्तों के अलावा ऊंची ब्याज दर शामिल है। बैंक आपको ऊंची ब्याज दर पर लोन देगा।
नीलामी से पहले एनपीए
बैंक या वो वित्तीय संस्थान जिससे आपने लोन लिया हो वो लगातार 3 किस्तों को समय पर अदा न करने के बाद आपको लोन अकाउंट को गैर-निष्पादित संपत्ति यानी एनपीए मान लेते हैं। फिर बैंक बकाया राशि की वसूली का प्रयास करते हैं। जो भी डिफॉल्टर हो उसे एक कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। उसमें तय समय में बकाया चुकाने को कहा जाएगा।
गिरवी रखी संपत्ति खतरे में
आपको बता दें कि बुनियादी तौर पर लोन दो तरह के होते हैं। एक सिक्योर्ड और दूसरे अनसिक्योर्ड। अनसिक्योर्ड लोन में आप कुछ गिरवी नहीं रखते। मगर सिक्योर्ड लोन में आपको संपत्ति गिरवी रखनी होती है और लोन समय पर अदा न करने पर यही संपत्ति खतरे में आ जाती है। असल में समय पर बैंक को लोन न अदा किया तो अदालत के हस्तक्षेप के बिना ही वो आपकी संपत्ति पर कब्जा कर सकता है। ये बैंक का अधिकार है।
संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया है काफी लंबी
अगर लोन लेने वाला 60 दिनों के बाद भी लोन का भुगतान नहीं करता बैंक उसे इसकी संपत्ति की वैल्यू और नीलामी की तारीख के साथ एक और नोटिस भेजेगा। हालांकि आमतौर पर बैंकों की तरफ से कर्ज चुकाने के लिए काफी समय दिया जाता है। जहां तक संपत्ति की नीलामी की बात है तो यह एक लंबी प्रक्रिया है। बैंक इस काम में जल्दी नहीं करते हैं। मगर यदि कानूनी नोटिस और रिमाइंडर के बाद भी भुगतान न किया जाए तो बैंक आपकी संपत्ति की नीलामी कर सकता है। इसलिए जानकार कहते हैं कि लोन लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग जरूर कर लेनी चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications